हर मंत्रालय बताएगा 11 साल की उपलब्धियां, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पीएम मोदी की पहली मंत्रिपरिषद बैठक
दिल्ली: पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम 5 बजे मंत्रिपरिषद की बैठक होनी है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद मंत्रिपरिषद की पहली बैठक सुषमा स्वराज भवन में होने जा रही है. केंद्र में मोदी सरकार के 11 साल और मोदी 3.0 के एक साल पूरा होने को लेकर ये अहम बैठक होने जा रही है. जिसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी. वहीं सभी मंत्रियों को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में विस्तार से बताया जाएगा.
11 साल की उपलब्धियों पर होगी चर्चा
पीएम मोदी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में जल शक्ति मंत्रालय समेत अन्य मंत्रालय अपने कामकाज के बारे में प्रेजेंटेशन भी देंगे. बता दें कि पीएम मोदी ने निर्देश दिया है कि मंत्री सरकार की पिछले 11 साल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाए. इसीलिए सभी मंत्रालय अपनी उपलब्धियां सूचना प्रसारण मंत्रालय को बता रहे हैं, जो इन्हें बुकलेट की शक्ल में ढालेगा. सोशल मीडिया के जरिए भी उपलब्धियों का प्रचार करने का निर्देश मंत्रालयों को दिया गया है.
जनता तक योजनाएं पहुंचाने के निर्देश
जनता को ये विस्तार से बताने की तैयारी चल रही है कि पिछले 11 सालों में हालात कैसे बदले हैं. पहले और अब, यूपीए और एनडीए सरकार का अंतर बताया जाएगा. साथ ही, केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे संपर्क साधने को कहा गया है, ताकि जनता को सीधे पता चले कि केंद्र सरकार ने उनके लिए क्या किया है.
बैठक में इन मुद्दों पर होगी विस्तार से चर्चा
मोदी सरकार के ग्यारह साल पूरे होने के मौके पर सभी मंत्रियों से कहा गया है कि वे अखबारों में लेखों के माध्यम से उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं. पीएम मोदी ने पिछली कैबिनेट बैठक में इस महीने होने वाली अहम गतिविधियों का विस्तार से जिक्र किया था. 5 जून को पर्यावरण दिवस, 9 जून को मोदी 3.0 का एक साल, 21 जून को विश्व योग दिवस और 25 जून को आपातकाल के पचास साल पर विस्तार से चर्चा करने को कहा था.
3 अगस्त से विधानमंडल सत्र का आगाज, संभल हिंसा रिपोर्ट पर विपक्ष के तेवर तेज होने के आसार
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट को निशाना बनाने की कोशिश, इमरजेंसी ब्रेक से बची सैकड़ों यात्रियों की जान
अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके से 10 की मौत, गुजरात में मचा हड़कंप
'सिर्फ गुस्सा नहीं, ठोस कदम जरूरी', शिक्षा मंत्री ने राहुल पर साधा निशाना
निशातपुरा स्टेशन तैयार, 26 जुलाई से तीन ट्रेनों के साथ शुरू होगी नई यात्रा
CJP हिंसा पर सख्त कार्रवाई, उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की नौ FIR
बृज भूषण ने मांगी माफी, हनुमानगढ़ी विवाद पर कहा- किसी को ठेस पहुंची हो तो खेद है
मध्य प्रदेश में जीवनरक्षक कानून लागू, शहर-गांव के लिए तय हुई गोल्डन टाइम सीमा
48 घंटे में बदला छात्र आंदोलन का पूरा घटनाक्रम, CJP प्रदर्शन बना सियासी मुद्दा
इंदौर में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, टंट्याभील चौराहे पर NEET पेपर लीक के खिलाफ जुटी भीड़