"ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था" – विराट कोहली ने जताया गहरा शोक, RCB इवेंट की भगदड़ में 11 की मौत
Virat Kohli on Bengaluru Stampede: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के अगले ही दिन बुधवार की शाम बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को झकझोर दिया। विराट कोहली और आरसीबी टीम बेंगलुरु स्थित एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खिताब के साथ जश्न मना रही थी। इसी बीच स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई और इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई तो 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस घटना आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली ने दुख जताते हुए बेहद भावुक बयान दिया है।
विराट कोहली का आधिकारिक बयान
विराट कोहली ने आरसीबी के आधिकारिक स्टेटमेंट के साथ अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। मैं पूरी तरह से टूट गया हूं। वहीं, आरसीबी ने बयान जारी कर घटना पर शोक जताया है और प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। आरसीबी ने कहा कि हम दुर्भाग्यपूर्ण घटना से बहुत दुखी हैं, जिसमें टीम के बेंगलुरु पहुंचने पर लोग एक जगह एकत्रित हो गए। सभी की सुरक्षा हमारे लिए महत्वपूर्ण है।
आरसीबी ने कहा हमने तुरंत कार्यक्रम में बदलाव किया
बयान में आगे कहा गया कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को जैसे ही इस दुखद घटना के बारे में पता चला तो हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में बदलाव कर दिया। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन में सलाह का पालन किया गया। हम अपने सभी आरसीबी समर्थकों से अनुरोध करते हैं कि कृपया वे सुरक्षित रहें।
सचिन तेंदुलकर ने भी व्यक्त की संवेदना
वहीं, इस घटना पर भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी शोक जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जो कुछ हुआ, वह बेहद दुखद है। मेरी संवेदनाएं हर पीड़ित परिवार के साथ हैं। सभी के लिए शांति और शक्ति की कामना करता हूं।
भीड़ ज्यादा होने से बेकाबू हुए हालात
बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 3 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स को छह रन से हराकर आईपीएल 2025 का खिताब जीता था और पहली बार आईपीएल की ट्रॉफी उठाई। इसी जीत का जश्न मनाने के लिए आरसीबी की ओर से बेंगलुरु में विक्ट्री परेड निकालने की योजना बनाई गई और एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक इवेंट भी रखा गया। भीड़ ज्यादा होने से हालात बेकाबू हो गए, जिसके चलते भगदड़ मचने से 11 लोगों को जान गंवानी पड़ी।
वकीलों का फूटा गुस्सा, दिल्ली घटना के विरोध में डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज से पहले मेजबान टीम का ऐलान, नए खिलाड़ी त्सिगा पर भरोसा
वृंदावन में भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
सेमीकंडक्टर सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, चिप पैकेजिंग के लिए मेगा प्लान तैयार
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, अग्निवीरों को आरक्षण; किसानों के लिए नई व्यवस्था लागू
बिलासपुर रेंज में अपराधियों पर कड़ी निगरानी, हर हिस्ट्रीशीटर के लिए तैनात होगा एक जवान
महंगा हुआ कच्चा तेल, अब आम आदमी की जेब पर बढ़ सकता है बोझ
सिंहस्थ में तीसरी आंख का पहरा, हर गतिविधि होगी कैमरों में रिकॉर्ड
अखिलेश यादव का संसद में बड़ा बयान, बोले- 'सरकार के साथ कोई डील तो नहीं हो गई?'
हाई कोर्ट ने तलाक याचिका की खारिज, कहा- मामूली वैवाहिक विवाद मानसिक क्रूरता नहीं