कानपुर: भांजी को बचाने में दो मामा डूबे, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश के कानपुर से गंगा दशहरा के अवसर पर दर्दनाक हादसे की घटना सामने आई है, जहां भांजी को बचाने दो मामा भी गंगा में समा गए. इस दौरान मौके पर हड़कंप मच गया. आनन-फानन में गोताखोर और पुलिस ने तीन को नदी से निकाला. उन्हें तुरंत सीएचसी ले गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के कल्लूपुरवा गांव में रहने वाले सर्वेश के बेटे कृष्णा का गुरुवार को मुंडन था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार बलराम (22) और संदीप (20) अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे सर्वेश की 12 साल की बेटी प्रियंका अपने मामा संदीप और बलराम के साथ गांव के पास ही गंगा में स्नान करने के लिए गई थी, वहां किसी तरह का कोई घाट नहीं है. सभी लोग आराम से नहा रहे थे कि इसी बीच प्रियंका जलकुंभी में डूबने लगी.
गंगा में डूबने से दो मामा और भांजी की मौत
दोनों मामा भी अपनी भांजी को पानी में डूबता देख वह भी उसे बचाने के लिए गंगा में उतर गए. गहराई में जाने पर वह भी डूब गए. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई. इसके बाद गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकालकर उन्हें सीएचसी बिल्हौर भेजा गया. यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दोनों मामा अपने भांजे के मुडंन में आए थे, लेकिन इससे पहले उनकी मौत हो गई. घटना के बाद से ही पूरा पीड़ित परिवार सहित गांव गमगीन है.
‘4 लाख की दी जाएगी राहत राशि’
पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार को सौंप दिया गया. प्रियंका का अंतिम संस्कार हो गया है. वहीं, दोनों मृतक युवक का शव उनके घर भेज दिया गया है. घटना की जानकारी देते हुए तहसीलदार सीपी राजपूत ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दैवीय आपदा के तहत चार-चार लाख की राहत राशि दी जाएगी.
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव
मस्जिद में मासूम से कथित वारदात, आरोपी मौलाना पर FIR; जांच शुरू
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
वकील दंपती के साथ कथित जातीय भेदभाव, ₹35 हजार जुर्माना और सामूहिक दावत का दबाव