मशहूर डायरेक्टर Manish Gupta के खिलाफ दर्ज हुआ मामला....
नई दिल्ली। मशहूर फिल्म निर्देशक मनीष गुप्ता के खिलाफ मुंबई पुलिस ने अपने ड्राइवर को चाकू मारने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह घटना सैलरी को लेकर हुए विवाद के बाद गुरुवार रात को मनीष गुप्ता के वर्सोवा स्थित घर पर हुई। पुलिस के मुताबिक, मनीष गुप्ता ने अपने ड्राइवर राजिबुल इस्लाम लश्कर (32) को चाकू से घायल कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, राजिबुल लश्कर पिछले तीन साल से मनीष गुप्ता के लिए ड्राइवर के तौर पर काम कर रहे थे। उनकी मासिक सैलरी 23,000 रुपये थी, लेकिन मनीष कथित तौर पर उनकी सैलरी समय पर नहीं दे रहे थे। इसके चलते दोनों के बीच अक्सर बहस होती थी। 30 मई को मनीष ने राजिबुल को नौकरी से निकाल दिया था। 3 जून को राजिबुल ने अपनी बकाया सैलरी मांगी, तो मनीष ने कहा कि वह तभी पैसे देंगे जब राजिबुल काम पर वापस आएंगे
4 जून को राजिबुल काम पर लौटे, लेकिन सैलरी फिर भी नहीं मिली। 5 जून की रात करीब 8:30 बजे वर्सोवा में मनीष के ऑफिस में सैलरी को लेकर फिर से बहस हुई। इस दौरान मनीष गुप्ता ने गुस्से में आकर कथित तौर पर रसोई से चाकू निकाला और राजिबुल के दाहिने हिस्से में चाकू मार दिया।
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव