अलीगढ़: नमाज़ के बाद घर लौटते शिक्षक की गोली मारकर हत्या, भतीजे पर आरोप
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ऐलानिया कत्ल का मामला सामने आया है. यहां शुक्रवार की शाम को मस्जिद में नमाज पढ़ कर घर लौटते समय एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या हो गई. आरोप है कि यह वारदात शिक्षक आमिर के भतीजे ने ही अंजाम दिया है. एक साल पहले उसने शिक्षक को जान से मारने की धमकी दी थी. ऐलान किया था कि वह शिक्षक को ईद से पहले मार देगा. इस वारदात की वजह पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है. मामला शुक्रवार की देर शाम क्वार्सी थाना क्षेत्र में जाकिर नगर का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
पुलिस के मुताबिक जाकिर नगर में पिछले साल बकरीद के दिन एक युवक की कूलर में करंट उतरने की वजह से मौत हुई थी. उस घटना के लिए युवक के परिजनों का मानना रहा है कि शिक्षक और उसके परिवार वालों की बददुआ की वजह से कूलर में करंट उतरा था. यही नहीं, शिक्षक के परिवार वाले जब मातम मनाने पहुंचे तो आरोपी ने इन्हें धमकी भी दी थी. ऐलान किया था कि बकरीद के ही दिन तुम्हारे घर में भी मातम होगा. उस समय शिक्षक और उसके परिवार वाले अपने घर लौट आए. हालांकि उसी समय से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी.
सरेराह मारी गोली, मौके पर मौत
शिक्षक के परिजनों के मुताबिक उन्हें उम्मीद नहीं थी कि आरोपी एक साल पहले की धमकी को अंजाम देगा. इसलिए शुक्रवार को शिक्षक निश्चिंत होकर मस्जिद में नमाज पढ़ने गया और वापस लौटते समय जैसे ही नुक्कड़ पर पहुंचा, पहले से छिपकर बैठे आरोपी ने सीने में गोली मार दी. शिक्षक ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन वह लड़खड़ाकर सड़क के किनारे मकान की सीढ़ियों पर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी ने दूसरी और तीसरी गोली हाथ व सिर में मार दी. इससे मौके पर ही टीचर की मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज कजे में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है. इस मामले में आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी भतीजा आपराधिक प्रवृति का है. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है. यह टीमें आरोपियों के हर संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं.
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव