बाराबंकी: जिला अस्पताल में मरीज की जेब में फटा मोबाइल, मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के जिला अस्पताल में शनिवार की सुबह सुबह हड़कंप मच गया. यह स्थिति अस्पताल में भर्ती एक मरीज की पैंट की जेब में रखा मोबाइल फोन फटने की वजह से बनी. तेज धमाके की आवाज सुनकर मरीज दहशत में आ गए. यहां तक कि अस्पताल का स्टॉफ भी भागने लगा. हालांकि स्थिति साफ होने के बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर की मदद से आग को काबू किया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है.
जानकारी के मुताबिक बाराबंकी में उज्जवल नगर में रहने वाले अवनीश पाल अपनी बाइक पर सवार होकर लखनऊ जा रहे थे. अभी वह कुछ ही दूर चले थे कि उनकी बाइक का एक कार में टक्कर हो गया. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया था. उनका इलाज अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा था. इसी दौरान उनकी पैंट की जेब में रखे मोबाइल फोन से धुआं निकलने लगा. अभी वह कुछ समझ पाते कि तेज धमाके की आवाज के साथ मोबाइल फट गया और आग लग गई.
शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में लगी आग
घटना के वक्त वार्ड में ज्यादातर मरीज सो रहे थे. धमाके की आवाज सुनकर सभी उठ गए और भगदड़ सी मच गई. दहशत के मारे अस्पताल का स्टॉफ भी बाहर की ओर भागने लगा. हालांकि स्थिति साफ होने पर अस्पताल कर्मचारियों ने आग बुझाने वाले सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया. इस घटना में अवनीश का मोबाइल फोन तो जलकर खाक हो गया, लेकिन गनीमत रही कि इस घटना में कोई जख्मी नहीं हुआ है. बताया जा रहा है कि एक्सिडेंट में मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गया था और उसमें शॉर्ट सर्किट हो गई थी. इसकी वजह से इसमें आग लग गई.
मरीजों में मची अफरातफरी
धमाके की आवाज से अस्पताल में भर्ती सभी मरीज एवं उनके परिजन दहशत में आ गए थे. इसकी वजह से अस्पताल में काफी देर तक अफरातफरी की स्थिति बनी रही. हालांकि पूरे मामले की जानकारी सामने आने के बाद धीरे धीरे स्थिति सामान्य हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की है. पुलिस के मुताबिक मोबाइल फटने की वजह से धमका हुआ है. संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ है. पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन मोटोरोला कंपनी का था.
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
क्या खत्म होगा संसद का गतिरोध? NEET विवाद पर राहुल गांधी की बैठक से बढ़ी सियासी हलचल
CJP प्रदर्शन पर सरकार का रुख साफ, बोली- बातचीत के लिए हमेशा तैयार, 24 घंटे में दिए 4 प्रस्ताव