अब कहानियां होंगी और भी खास, एकता कपूर ने मिलाया हाथ Roposo से
मनोरंजन जगत की दिग्गज निर्माता एकता कपूर, जिन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में अहम योगदान दिया है। अब निर्माता की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स कहानियों को अलग-अलग जॉनर में क्रिएटिव ढंग से पेश करेंगे। निर्माता ने कहा इस सहयोग से एंटरटेनमेंट की दुनिया में एक अलग सफर की शुरुआत होगी।
एकता कपूर ने रखी राय
इस रचनात्मक सहयोग पर एकता कपूर ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘बालाजी टेलीफिल्म्स में, कहानी सुनाना हमेशा से ही हमारे हर काम के केंद्र में रहा है, चाहे वह सिनेमा, टेलीविजन या डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से हो।’ आगे उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ आना उनके लिए एक बड़ा क्षण है और यह एक रोमांचक नए अध्याय का प्रतीक है। इसके जरिए वो क्रिएटिव कंटेंट पेश करेंगी, जो मनोरंजन करे, प्रेरित करे और हर जगह से लोगों को जोड़े।
मोनिका शेरगिल ने कही ये बात
इस सहयोग के बारे में बात करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया के कंटेट टीम की उपाध्यक्ष मोनिका शेरगिल ने कहा कि एकता कपूर मनोरंजन की दुनिया में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व हैं। जिन्होंने दो दशकों से अधिक समय से भारत द्वारा देखे जाने और पसंद किए जाने वाले शो को एक अलग पहचान दिलाई। साथ ही उन्होंने कहा कि नेटफ्लिक्स के जरिए उन्होंने अलग-अलग उम्र के दर्शकों का मनोरंजन किया है। अब इस सहयोग से अनूठी कहानियों को शानदार तरीकों से पेश किया जाएगा, जो एक क्रिएटिव सफर की शुरुआत होगी।
एकता कपूर के बारे में
एकता कपूर फिल्म और सीरियल की दुनिया का जाना माना नाम हैं। अभी हाल ही में एकता कपूर ने 'कुल्ल' वेब सीरीज का निर्माण किया था। वहीं इस समय निर्माता अपने आगामी प्रोजक्ट 'नागिन 7' में भी व्यस्त हैं। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि बालाजी और नेटफ्लिक्स ने पहले भी कई शीर्षकों पर साथ में काम किया है, जिनमें ‘कथल’, ‘पगलैट’, ‘जाने जां’ और ‘डॉली किट्टी’ और ‘वो चमकते सितारे’ शामिल हैं।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह