दो वर्षों से डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझ रही थीं पायल घोष
मुंबई । हाल ही में अभिनेत्री पायल घोष ने अपनी ज़िंदगी के सबसे कठिन दौर के बारे में बात की। पायल घोष ने बताया कि वह बीते दो वर्षों से डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझ रही थीं। काम न मिलने की वजह से वह न सिर्फ आर्थिक संकट में थीं, बल्कि मानसिक रूप से भी टूट चुकी थीं।
पायल का यह खुलासा दिल को छू जाने वाला है, जहां उन्होंने स्वीकार किया कि न तो उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से कोई समर्थन मिला और न ही परिवार या दोस्तों से कोई भावनात्मक सहारा। पायल के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने कई बार खुद को घर में बंद करके अकेले रोया और दुनिया से कट गईं। पायल ने कहा कि हर कलाकार के जीवन में ऐसा समय आता है जब सारी कोशिशें नाकाम लगती हैं और कुछ भी पक्ष में नहीं होता। उनके लिए भी पिछले दो साल कुछ ऐसे ही रहे। वह एकाकी जीवन जी रही थीं, जहां उन्हें ना कोई फोन करता था और न ही किसी ने हालचाल पूछा। मानसिक रूप से टूटती जा रही पायल ने बताया कि इस स्थिति से निकलने के लिए उन्हें प्रोफेशनल मदद और दवाओं का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि अकेलापन बेहद खतरनाक होता है और यह धीरे-धीरे इंसान को अंदर से खोखला कर देता है। दो साल तक बिना काम के रहना और धीरे-धीरे बचत खत्म होना, ये सब उनके लिए एक डरावने सपने जैसा था।
उन्होंने बताया कि किसी ने भी उन्हें काम दिलाने या मनोबल बढ़ाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में जब कोई साथ नहीं देता तो इंसान खुद को बुरी तरह से अकेला महसूस करता है। उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्री में काम करने वाले कई कलाकारों को ऐसे दौर से गुजरना पड़ता है, मगर वे खुलकर अपनी बात नहीं कह पाते। हालांकि अब उनके अनुसार चीजें धीरे-धीरे सुधर रही हैं। उन्हें काम के नए अवसर मिलने लगे हैं और उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही उनके नए प्रोजेक्ट्स दर्शकों के सामने आएंगे।
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
BJP के हर्षद परमार ने उमरेठ उपचुनाव में दर्ज की जीत
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप