देश में कोरोना के मामले 6 हजार के पार, 24 घंटे में 6 मौतें दर्ज
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले फिर से डराने लगे हैं, हालांकि अभी संक्रमित मामलों की संख्या बहुत ज्यादा नहीं है. लेकिन सरकार की ओर से सभी राज्यों को कोरोना को लेकर अलर्ट रहने और हर जरूरी तैयारी करने को कह दिया गया है. इस बीच देशभर में कोरोना के नए मामलों की संख्या 6 हजार को पार कर गई है. राजधानी दिल्ली में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के एक्टिव मामले की संख्या बढ़कर 6,133 तक पहुंच गई है, जबकि 6,237 मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. हालांकि पिछले 24 घंटे के अंदर 6 लोगों की जान चली गई है.
जनवरी से अब तक 61 की मौत
जनवरी से लेकर अब तक देश में कोरोना की वजह से 61 लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले दिल्ली में इस साल अब तक कोरोना से 7 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना के मामले में दिल्ली पर नजर डालें तो यह पर भी कुछ न कुछ नए मामले सामने आ रहे हैं. दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 665 तक पहुंच गई है.
पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है. केरल में कोरोना से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि कर्नाटक में 2 लोगों की जान गई तो तमिलनाडु में एक मरीज की कोविड से मौत हो गई. कर्नाटक में जिन 2 लोगों की मौत हुई उसमें एक मरीज 46 साल का था तो दूसरे मरीज की उम्र 78 साल थी.
24 घंटे में मरने वाले सभी मरीज पुरुष
इसी तरह केरल में 3 लोगों मारे गए. मरने वालों में तीनों मरीज 50 साल से ऊपर के मरीज थे. एक की उम्र 51 साल, तो दूसरे की उम्र 64 और तीसरे की उम्र 92 साल थी. जबकि तमिलनाडु में मरने वाले शख्स की उम्र 42 साल थी. सभी 6 लोग पुरुष मरीज थे. इससे पहले आज रविवार सुबह के एक्टिव मामलों की संख्या 5755 थी तो 5484 मरीज अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे.
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076: सीसी रोड बनने से ग्रामीणों को मिली राहत
गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही से पूर्ण हों सभी सेतु निर्माण परियोजनाएं : लोक निर्माण मंत्री सिंह