'मॉडल चाय' वाली पर टूटा पुलिस का कहर, लखनऊ में बदसलूकी की हदें पार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में मॉडलिंग की दुनिया छोड़कर चाय की दुकान लगा अपने परिवार का भरण पोषण कर रही सिमरन के साथ पुलिस मारपीट और अभद्रता करती हुई नजर आ रही है. वीडियो में एक महिला सिपाही बेरहमी से सिमरन की कॉलर पकड़कर उसे खिंचती हुई नजर आ रही है. पुलिस का कहना है कि उन्होंने सिमरन के देर रात दुकान बंद करने के लिए कहा था, लेकिन उसने दुकान बंद करने से मना किया था.
पारिवारिक परिस्थितियों की वजह से मॉडलिंग की दुनिया छोड़कर चाय की दुकान चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाली सिमरन गुप्ता से आधी रात को पुलिस ने अभद्र व्यवहार और मारपीट की. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सिमरन गोरखपुर की रहने वाली है. सबसे पहले सिमरन ने गोरखपुर के हरिओम नगर तिराहे पर मॉडल चाय वाली के नाम से दुकान खोली थी और फिर वह लखनऊ चली आई.
दुकान बंद करने को लेकर हुआ था विवाद
काफी टाइम से सिमरन लखनऊ में राम राम बैंक के पास अपनी चाय की दुकान लगाती आ रही है. सोमवार देर रात सिमरन के साथ एक महिला पुलिसकर्मी ने मारपीट की है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पिटाई की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने एक लेटर जारी कर सफाई दी है. पुलिस ने बताया कि सोमवार देर रात करीब 2 बजे सिमरन को चाय की दुकान बंद करने को कहा गया था, लेकिन सिमरन ने दुकान बंद करने से मना कर दिया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
साथ ही महिला पुलिसकर्मी से वह उलझ गई. जब महिला पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तो इस दौरान उसका वीडियो किसी ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस का कहना है कि 11 बजे के बाद सभी दुकानें बंद कराने का आर्डर है. इसी वजह से दुकानें बंद कराई जा रही थी. इससे पहले भी कई बार मॉडल चाय वाली को जल्दी दुकान बंद करने को कहा गया, लेकिन नही बंद की गई.
झंडू कुमार ने रचा इतिहास, कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी बोले- पूरे देश को किया गौरवान्वित
अश्विन का बड़ा बयान, बोले- मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार में बस यही एक अंतर है
बिहार बंद के बीच हाई अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
जुनिपर ग्रीन एनर्जी का IPO जल्द, ग्रीन एनर्जी में दांव लगाने वालों के लिए बड़ा अवसर
पटाखा फैक्टरी विस्फोट में भारी तबाही, राहत-बचाव के दौरान मिले शवों के अवशेष
MP में छात्र आंदोलन तेज, 20 जिलों तक फैला प्रदर्शन, इंदौर में ड्रोन से नजर
पीयूष गोयल के फर्जी वीडियो पर बवाल, डीपफेक बनाने वालों के खिलाफ मामला दर्ज
डॉक्टरों की सलाह पर शबाना आजमी ने रोका विरोध प्रदर्शन, सामने आई बीमारी की वजह