मानसून में बाल झड़ने की समस्या क्यों बढ़ जाती है? जानें कारण और आसान रिपेयर टिप्स
बारिश के मौसम में ज्यादा नमी के कारण बालों पर बुरा असर पड़ता है. जिसकी वजह से हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते है और बाल बहुत ज्यादा झड़ने और टूटने भी लगते हैं. ऐसे में हेयरफॉल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम कई तरीके के शैंपू, ऑयल का इस्तेमाल करते हैं पर उनका भी कोई असर नहीं होता है. तो हम आपको कुछ घरेलू नुस्खें बताएंगे जिनकी मदद से आप बालों को रिपेयर कर सकते हैं. हेल्थलाइन के मुताबिक बालों के झड़ने का सबसे बड़ा कारण स्ट्रेस हो सकता है आखिर में, अनार के दाने और बारीक कटा हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ी नमकीन या सेव डालकर परोस सकते हैं।
बारिश के मौसम में बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण है नमी का ज्यादा होना जिस वजह से बालों की जड़े कमजोर हो जाती है और हेयर फॉल शुरू हो जाता है. अगर आप बारिश में भिग जाएं फिर बाल गीले रहते हैं जिस वजह से वो कमजोर हो जाते हैं और झड़ने लगते हैं. तो ऐसे में आपको गीले बालों को कभी बांधना नहीं चाहिए और बालों के लिए सही प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए.
एलोवेरा है काम की चीज़
एलोवेरा न केवल हमारी स्किन के लिए फायदेमंद होता है बल्कि ये हमारे बालों के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है. एलोवेरा बालों को पोषण देने और हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाने में हेल्प करता है. हेल्थलाइन के मुताबिक एलोवेरा जेल को स्कैल्प पर लगा सकते हैं इससे हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं और डैमेजड बालों को रिपेयर करने में ये हेल्प करता है, आधे घंटे के लिए बालों पर लगाएं और शैंपू से बाल को धो लें. हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
प्याज का रस
प्याज का रस बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है. ये हेयर फॉल को कंट्रोल करने में हेल्प करता है. प्याज में भरपूर मात्रा में सल्फर होता है जो बालों को लंबा और घना बनाने में मदद करता है. इसमें एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं जो स्कैल्प में जमा बैक्टीरिया और डैंड्रफ को भी कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए आप पहले प्याज को पीस लें फिर कपड़े में निचोड़कर इसका रस निकाल लें. अब कॉटन की मदद से इसे बालों की स्कैल्प पर लगाएं. इसे कम से कम आधे घंटे के लिए बालों पर लगाकर रखें फिर माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश कर लें.
अंडे से बनाएं हेयर मास्क
झड़ते बालों से परेशान है तो आपके किचन में मौजूद चीजों से हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं. इसके लिए आप अंडे को फेंट लें फिर इसमें दही और शहद को मिला लें. अब इस हेयर मास्क को बालों पर लगा लें. क्योंकि अंडे में प्रोटीन, विटामिन, फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व होते हैं जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं वहीं दही में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो डैंड्रफ और स्कैल्प इंफेक्शन की समस्या को कम करने में हेल्प करता है.
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक