राजा की हत्या के बाद 14 दिन इंदौर में रही सोनम, राज को सौंपा था ये खास मिशन
शिलांग के बंद पार्किंग यार्ड में राजा रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम रघुवंशी ने चौदह दिन इंदौर में बिताए। वह सिलिगुड़ी से ट्रेन में बैठकर 25 मई को इंदौर आ गई थी। वह एक किराए के फ्लैट में रुकी थी। बताते हैं कि फ्लैट उसने ही किराए पर लिया था।
इंदौर में रहकर वह मीडिया में चल रही राजा के मर्डर की खबरों पर नजर रखती थी। जब उसे भनक लगी कि शिलांग पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं तो फिर राज ने उससे कहा कि वह इंदौर में सेफ नहीं है। फिर वह 7 जून को इंदौर से राज के पैतृक गांव रामपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन आठ जून की रात को फिर गाजीपुर के ढाबे में चली गई, क्योंकि उसे पता चल गया था कि इंदौर में राज कुशवाह और बाकी तीन साथियों को पुलिस पकड़ चुकी है।
इंदौर में रहकर वह मीडिया में चल रही राजा के मर्डर की खबरों पर नजर रखती थी। जब उसे भनक लगी कि शिलांग पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगे हैं तो फिर राज ने उससे कहा कि वह इंदौर में सेफ नहीं है। फिर वह 7 जून को इंदौर से राज के पैतृक गांव रामपुर के लिए रवाना हुई, लेकिन आठ जून की रात को फिर गाजीपुर के ढाबे में चली गई, क्योंकि उसे पता चल गया था कि इंदौर में राज कुशवाह और बाकी तीन साथियों को पुलिस पकड़ चुकी है।
राजा के केस से जुड़ी खबरों पर रखती थी नजर
राजा के मर्डर की प्लानिंग के समय ही सोनम ने छुपने के प्लान की तैयारी भी कर ली थी। उसे पता था कि लंबे समय तक उसे कहीं दिन बिताना पड़ेंगे, इसलिए वह अपने साथ नौ लाख रुपये केश और सोने के गहने भी ले गई थी। 23 मई को राजा की हत्या करने के बाद आरोपी और सोनम साथ नहीं निकले। सोनम जानती थी कि वह किसी दूसरे शहर में ज्यादा दिन तक छुपकर रहेगी तो उसे आधार कार्ड दिखाना होंगे और सीसीटीवी की कैद में भी आ सकती है। इसके चलते उसने इंदौर में रहने की पहले ही तैयारी कर ली थी।
सोनम से मिलने के कारण राज देरी से जाता था दफ्तर
सोनम जब इंदौर में थी तो राज देरी से दफ्तर जाता था। अपने बहन की खोज में शिलांग में रुके भाई गोविंद को जब यह बात पता चली तो उसने राज को काॅल कर डांटा भी था। दरअसल राज सोनम के पास ज्यादा वक्त बिताता था। सोनम के कहने पर राज उसके घर में चल रही बातों की जानकारी भी उसे देता था।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सफाई व्यवस्था से नाराज़ होकर नगर निगम अधिकारियों को लगाई फटकार
मनमाने हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार को लगाई फटकार
अमेरिकी सांसद ने ट्रंप की मानसिक स्थिति पर उठाए सवाल, संसद में मचा हंगामा
बाल हितैषी पंचायत में कछिया ने प्रदेश में बनाया कीर्तिमान
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मॉक ड्रिल व स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विकास की अद्भुत यात्राओं का अभिनंदन पर्व है, राज्य स्थापना दिवस : राज्यपाल पटेल
दतिया पुलिस द्वारा सोनागिर जैन मंदिर चोरी प्रकरण के त्वरित खुलासे पर जैन समाज ने डीजीपी श्री कैलाश मकवाणा का किया सम्मान
भारत-इटली रक्षा सहयोग मजबूत, सैन्य हार्डवेयर निर्माण पर बनी सहमति
बंगाल में नतीजों से पहले सियासी घमासान, शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates