श्रेयस अय्यर की फूटी किस्मत, 10 दिन के अंदर दूसरी बार गंवाई टी20 ट्रॉफी
नई दिल्ली। श्रेयस अय्यर के ट्रॉफी हाथ में उठाने की कसक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। आईपीएल 2025 के बाद 10 दिनों में अय्यर के हाथों से एक और टी20 लीग ट्रॉफी उठाने का मौका दूर चला गया।
टी20 मुंबई लीग के फाइनल में सोबो मुंबई फालकोन्स की कप्तानी कर रहे श्रेयस अय्यर को सिद्धेश लाड के नेतृत्व वाली एमएससी मराठा रॉयल्स के हाथों पांच विकेट की शिकस्त मिली। इसी के साथ एमएससी मराठा रॉयल्स ने 4 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से मैच जीता और टी20 मुंबई लीग सीजन 3 का चैंपियन बना।
अय्यर ने क्या कहा
श्रेयस अय्यर लगातार दूसरा टी20 फाइनल गंवाने के बाद निराश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद कहा कि यह काफी हेक्टिक है विशेषकर जब आप हारते हैं। यह आपके दिमाग में बहुत चलता है।
यह काफी हेक्टिक है (10 दिनों के अंदर दो फाइनल)। विशेषकर जब आप हारते हैं, तो यह आपके दिमाग में बहुत चलता है। स्टेडियम में बड़ी संख्या में लोग मैच देखने आएं, यह शानदार है। स्टेडियम में रोमांच भरा हुआ था। आपके यहां आकर समर्थन करने के लिए धन्यवाद। मैं किसी विशेष घटना का जिक्र नहीं करना चाहता। कुल-मिलाकर लड़कों ने अपने प्रयासों में शानदार प्रदर्शन किया। हमने फाइनल तक पहुंचने के दौरान केवल एक मैच गंवाया। ऐसे में आप किसी पर निशाना नहीं साध सकते हैं। यह पीठ पर छुरा घोंपने जैसा है, जो मुझे बिलकुल पसंद नहीं। हमने बहुत कुछ सीखा।
अय्यर का विशेष संदेश
फाइनल हारने के बाद निराश होना आम है। इससे दुख पहुंचता है। जब अगले साल वापस आएंगे तो प्रेरणा और आत्मविश्वास होगा। अपने प्रयासों पर गर्व करना चाहिए। यहां ज्यादा अनुभव नहीं था तो 20,000 लोगों के सामने खेलना आसान नहीं। मैं ऐसी स्थिति में रहा हूं, मैंने गलती की है। जब आप घबरा जाते हैं तो गलतियां करते हैं। मगर इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। फिर आप मजबूत होकर वापसी करते हैं।
मैच का हाल
मैच की बात करें तो वानखेड़े स्टेडियम पर सोबो मुंबई फालकोन्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 157 रन बनाए। जवाब में एमएससी मराठा रॉयल्स ने 19.2 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। चिन्मय राजेश सुतर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक