टी20 में मचाई तबाही, 19 छक्के जड़कर तोड़ा क्रिस गेल का महारिकॉर्ड
नई दिल्ली। आईपीएल में यूं तो देश-विदेश की प्रतिभाओं को एक मंच मिलता है। स्काउट्स कोने-कोने से टैलेंट को खोजकर लाते हैं। हालांकि, आईपीएल में पिछले 3 साल से अनसोल्ड रहने वाले फिन एलन ने अपने बल्ले से तबाही ला दी है। मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के पहले मैच में उन्होंने छक्कों की झड़ी लगा दी। इसके साथ ही उन्होंने टी20 में सबसे ज्यादा छक्कों का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया।
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए खेलते हुए न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने शुक्रवार को ओकलैंड कोलिजीयम में वाशिंगटन फ्रीडम के गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने क्रिस गेल का टी20 पारी में सबसे ज़्यादा छक्कों का पुराना विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा। एलन ने 51 गेंदों पर 151 रन की धमाकेदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 19 छक्के कूट दिए। इतना ही नहीं उन्होंने 5 चौके भी लगाए। ऐसे में उन्होंने क्रिस गेल (2017) और एस्टोनिया के साहिल चौहान (2024) द्वारा संयुक्त रूप से बनाए गए 18 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
एलन ने सिर्फ 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वह और आक्रामक हो गए और उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में अपने करियर का चौथा टी20 शतक पूरा किया। यह MLC इतिहास में अब तक का सबसे तेज शतक है। इसके साथ ही उन्होंने निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया है। पिछले सीजन में निकोलस पूरन के 40 गेंदों में शतक ठोका था।
आईपीएल 2021 में जोश फिलिप के रिप्लेसमेंट के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एलन को साइन किया था। हालांकि, उन्हें कोई भी मैच नहीं खेला था। अगले साल भी वह नीलामी में शामिल हुए थे, लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन पर दांव नहीं लगाया था। वह पिछले साल भी हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। उन्होंने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था।
एलन ने शुक्रवार को सिर्फ 49 गेंदों में 150 रन बनाए, जो टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन है। ऐसे में उन्होंने गेल का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कीवी बल्लेबाज ने 50 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली थी। पुणे वॉरियर्स के खिलाफ गेल ने 66 गेंदों का सामना किया था और 175 रन जड़ दिए थे। गेल के बल्ले से 13 चौकों को साथ ही 17 छक्के भी निकले थे।
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख