कांग्रेस ने युक्तियुक्तकरण को बताया 'शिक्षक विरोधी और छात्र विरोधी', बड़े आंदोलन की चेतावनी
छत्तीसगढ़ सरकार की शिक्षा विभाग में नए सेट अप के नाम पर युक्तियुक्तकरण के तहत बड़ी संख्या में स्कूल को बंद करने और हजारों शिक्षकों के पद को खत्म करने की नीति के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कबीरधाम जिले के ब्लॉक स्तर पर बीईओ कार्यालय का घेराव व प्रदर्शन किया गया।
युक्तियुक्तकरण के खिलाफ कांग्रेस
जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कवर्धा द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन व ब्लॉक शिक्षा कार्यालय कवर्धा का घेराव किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की इस नीति का पुरजोर विरोध करती है। कार्यक्रम का उद्देश्य भाजपा सरकार की शिक्षा विभाग में नए सेट अप के नाम पर युक्तियुक्तकरण के तहत लगभग 10463 स्कूल को बंद करने और 45000 शिक्षकों के पद को खत्म करने की नीति का विरोध करना था।
कांग्रेस पार्टी ने सरकार से मांग की है कि वह अपनी इस नीति को तुरंत वापस ले और शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए। सभा के पश्चात रैली के शक्ल में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता साय सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्लॉक शिक्षा ऑफिस का घेराव करने पहुंचे। बाद में कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
बीईओ कार्यालय का घेराव
कांग्रेस पार्टी ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि वह अपनी इस नीति को वापस नहीं लेती है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी। कार्यक्रम में कवर्धा ग्रामीण अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, कवर्धा शहर अध्यक्ष अशोक सिंह ठाकुर, लालजी चंद्रवंशी, संगठन महामंत्री गोपाल चंद्रवंशी, ईश्वर शरण वैष्णव, संतोष यादव, महेन्द्र कुंभकार, नीलकंठ साहू, प्रशांत परिहार, भीषम पांडेय, सत्येन्द्र वर्मा सहित बड़ी संया में उपस्थित रहे।
इसी कड़ी में जिले के सहासपुर लोहारा और ठाठापुर में कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन करते हुए बीईओ कार्यालय का घेराव किया। इससे पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक सभा का भी आयोजन किया गया।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक