पुलिसकर्मियों के जख्मों पर नमक! बिकरू कांड के घायल जवानों को इलाज के पैसे लौटाने का नोटिस, 20% सैलरी कटेगी
उत्तर प्रदेश के कानपुर के खौफनाक और चर्चित बिकरू कांड में घायल हुए पुलिसकर्मियों को पांच साल बाद शासन ने साढ़े छह लाख रुपये की वसूली का नोटिस जारी किया है. जांच में सामने आया कि इन पुलिसकर्मियों ने लाइफ सेविंग फंड के साथ-साथ मेडिकल खर्च का रीइंबर्समेंट भी ले लिया था. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह वसूली की जाएगी, जिसमें न सिर्फ बिकरू कांड के घायल पुलिसकर्मी, बल्कि कुल 27 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं.
2 जुलाई 2020 को कानपुर के बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे और उसके साथियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था. इस हमले में सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई थी. इस एनकाउंटर में सब-इंस्पेक्टर कौशलेन्द्र सिंह, सुधाकर पाण्डेय, अजय कुमार कश्यप, हेड कांस्टेबल अजय सिंह सेंगर और सिपाही शिवमूरत निषाद गंभीर रूप से घायल हुए थे. घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सरकार ने उनकी मदद के लिए हर पुलिसकर्मी को 1.5 लाख रुपये नकद और ड्यूटी जॉइन करने के बाद 5 लाख रुपये का चेक दिया था.
क्या है वसूली करने की वजह?
ज्वाइंट सीपी (कानून व्यवस्था) आशुतोष कुमार ने बताया कि जीवन रक्षक निधि के तहत दी गई राशि के अलावा, पुलिसकर्मियों ने मेडिकल खर्च का रीइंबर्समेंट भी ले लिया था. जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि दोहरे लाभ की वजह से ये राशि वापस ली जाएगी. उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई सिर्फ बिकरू कांड के पांच घायल पुलिसकर्मियों तक सीमित नहीं है. पुलिस मुख्यालय ने 27 पुलिसकर्मियों की लिस्ट जारी की है, जिनसे जीवन रक्षक निधि की वसूली की जानी है.
पुलिसकर्मियों में असमंजस
वसूली के नोटिस से पुलिसकर्मियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है. उनका कहना है कि घायल होने के बाद मिली राशि का इस्तेमाल वह अपने इलाज और परिवार की जरूरतों के लिए कर चुके हैं. अब अचानक वसूली का आदेश उनके लिए आर्थिक बोझ बन सकता है. ज्वाइंट सीपी ने स्पष्ट किया कि वसूली का प्रोसेस मुख्यालय के निर्देशानुसार होगा. पुलिसकर्मियों को नोटिस का जवाब देने और राशि जमा करने के लिए समय दिया जाएगा. इस मामले में शासन की ओर से आखिरी फैसला जल्द आने की उम्मीद है.
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान
सोमवार से रविवार तक क्या पकाएं? ये आसान डिनर मेन्यू आएगा आपके बहुत काम
धर्मेंद्र प्रधान की संसद में वापसी, समर्थकों ने किया गर्मजोशी से स्वागत; गूंजे जयकारे
संसद परिसर में कांग्रेस का विरोध-प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल; अमित शाह पर निशाना