पिता के साथ बेहद गहरा और खास रिश्ता था: मन्नारा चोपड़ा
मुंबई। ‘बिग बॉस 18’ की एक्स कंटेस्टेंट और अभिनेत्री मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। 71 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। पिता के निधन की जानकारी खुद मन्नारा चोपड़ा ने सोशल मीडिया के ज़रिए दी, जिससे फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। मन्नारा का अपने पिता के साथ बेहद गहरा और खास रिश्ता था। वह अक्सर इंटरव्यूज़ और सोशल मीडिया पोस्ट में अपने पिता का ज़िक्र करती थीं। मन्नारा ने कई बार बताया है कि उनके जीवन में उनके पिता का बहुत बड़ा प्रभाव रहा है। उन्होंने अपने पिता से ईमानदारी, मेहनत और सिद्धांतों पर चलना सीखा। मन्नारा ने बताया था कि जब भी वह किसी मुश्किल दौर से गुजरती थीं, उनके पिता उन्हें हिम्मत और सहारा देते थे। दोनों के बीच एक मजबूत भावनात्मक जुड़ाव था। रमन राय हांडा दिल्ली हाईकोर्ट के मशहूर वकील थे। उन्होंने अपने करियर में कई महत्वपूर्ण मुकदमों की पैरवी की थी और लीगल फील्ड में उनका नाम बहुत सम्मान से लिया जाता था। सिर्फ वकालत ही नहीं, बल्कि वह एक समाजसेवी भी थे। समाज के कल्याण के लिए वे हमेशा सक्रिय रहते थे। उन्हें राजनीति में भी गहरी रुचि थी। वे देश के अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते थे, हालांकि उन्होंने कभी राजनीति में सक्रिय भाग नहीं लिया। दुख की बात यह है कि मन्नारा ने फादर्स डे के ठीक एक दिन बाद अपने पिता को खो दिया। इस दर्दनाक घड़ी में उन्होंने एक भावुक पोस्ट शेयर की और अपने पिता को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा- बहुत दुख और दर्द के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की जानकारी दे रहे हैं। वह 16 जून, 2025 को हमें छोड़कर चले गए। वह हमारे परिवार की ताकत थे। पिता के जाने से मन्नारा और उनका पूरा परिवार सदमे में है। फैंस, दोस्तों और इंडस्ट्री से जुड़े लोग मन्नारा को ढांढस बंधा रहे हैं और सोशल मीडिया पर संवेदनाएं जता रहे हैं।
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें
नौकरी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: महाराष्ट्र के व्यक्ति से ठगे 70 लाख, 5 गिरफ्तार
मलेरिया पर सरकारी दावों की खुली पोल, कांकेर में 10 दिन में 3 बच्चों की मौत; बस्तर में 8426 संक्रमित
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बदली तस्वीर, 'निपुण हरियाणा' से बढ़ी सीखने की क्षमता
झारखंड के वित्त मंत्री ने की योजनाओं की समीक्षा, हर पात्र तक लाभ पहुंचाने पर जोर
बचपन का प्यार, लव मैरिज और फिर दर्दनाक अंत; पति की मौत से चंडीगढ़ में सनसनी
मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सोनम वांगचुक, स्टाफ को कहा धन्यवाद; बताया आगे का प्लान