झारखंड में टीचर के बंपर पदों पर भर्ती का एलान
नई दिल्ली। सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की ओर से प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन मांगे गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे आज यानी 18 जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2025 तय की गई है। ध्यान रखें कि फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार होंगे, अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन मान्य होंगे।
विषयानुसार भर्ती विवरण
- माध्यमिक आचार्य राजनीति शास्त्र: 221 पद
- माध्यमिक आचार्य समाज शास्त्र: 159 पद
- माध्यमिक आचार्य मनोविज्ञान: 53 पद
- माध्यमिक आचार्य मानव शास्त्र: 21 पद
- माध्यमिक आचार्य दर्शनशास्त्र: 19 पद
- माध्यमिक आचार्य गृह विज्ञान: 96 पद
- माध्यमिक आचार्य भूगर्भ शास्त्र: 32 पद
- माध्यमिक आचार्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं कोडिंग: 54 पद
- माध्यमिक आचार्य साइबर सिक्योरिटी एवं डाटा साइंस: 54 पद
- माध्यमिक आचार्य कंप्यूटर साइंस: 131 पद
- एप्लॉयड इंग्लिश माध्यमिक आचार्य: 54 पद
- माध्यमिक आचार्य उर्दू: 92 पद
- माध्यमिक आचार्य संथाली: 83 पद
- माध्यमिक आचार्य बांग्ला: 25 पद
- माध्यमिक आचार्य मुंडारी: 16 पद
- माध्यमिक आचार्य, हो: 26 पद
- माध्यमिक आचार्य कुड़ुख: 24
- माध्यमिक आचार्य कुरमाली: 10 पद
- माध्यमिक आचार्य नागपुरी: 21 पद
- माध्यमिक आचार्य पंचपरगनिया: 10 पद
- माध्यमिक आचार्य उड़िया: 4 पद
- विशेष शिक्षा आचार्य माध्यमिक: 150 पद
- माध्यमिक आचार्य खोरठा: 18 पद
- एप्लीकेशन प्रॉसेस एवं फीस
इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थियों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। उसके बाद अन्य डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इसके बाद वर्ग के अनुसार निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) जमा करना होगा। ध्यान रखें कि आवेदन फीस फॉर्म के साथ अवश्य जमा करें नहीं तो फॉर्म स्वीकार नहीं किया जायेगा।
एप्लीकेशन फीस अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये तय की गई है। झारखंड के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों को शुल्क के रूप में 50 रुपये भुगतान करना होगा। 40 फीसदी से अधिक वाले दिव्यांग अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
आयु सीमा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु अनारक्षित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 40 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं पिछड़ा वर्ग के लिए 42 वर्ष महिला 43 वर्ष अनुसूचित जाति 45 वर्ष एवं अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) के लिए वर्ष निर्धारित है।
कितना मिलेगा वेतन
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे-लेवल 6 के अनुसार 35400 से लेकर 112400 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं सकते हैं।
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है