जबलपुर में MRP से ऊपर शराब बिकने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, आबकारी विभाग भी कटघरे में
जबलपुर : जिले में शराब ठेकेदारों की मनमानी चरम पर है. शराब ठेकेदार कानून व सरकारी नियमों से बेखौफ एमआरपी से अधिक मूल्य पर शराब बेच रहे हैं. इससे सरकार व आम जनता को आर्थिक क्षति पहुंचाई जा रही है. इन आरोपों के साथ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई थी. याचिका में आरोप लगाते हुए कहा गया था कि आबकारी विभाग की शह पर पूरे जिले में ये अवैध कारोबार चल रहा है. इस मामले में हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने मामले की प्रारंभिक सुनवाई की.
जबलपुर में शराब ठेकेदारों की खुली लूट
दरअसल, जबलपुर निवासी एडवोकेट दीपांशु साहू की तरफ से ये जनहित याचिका दायर की गई थी. याचिका में कहा गया कि पूरे शहर में आबकारी विभाग की मौन स्वीकृति के बाद मिलीभगत से ठेकेदार एमआरपी से ऊपर शराब बेंच रहे हैं, जिससे शासन और शराब खरीददारों को आर्थिक नुकसान हो रहा है. याचिका में आगे कहा गया कि एमआरपी से जो अधिक राशि शराब ठेकेदार वसूल रहे हैं. इसपर कोई टैक्स भी नहीं दिया जाता.
आबकारी विभाग कटघरे में
जनहित याचिका में आरोप है कि ऐसे मामलों की शिकायत जब आबकारी विभाग से की जाती है तो आबकारी विभाग द्वारा शराब ठेकेदारों से सिर्फ माफीनामा लेकर मामले को रफा दफा कर दिया जाता है. नियमानुसार कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती. आबकारी विभाग के संरक्षण के कारण शराब माफियाओं के हौसले बुलंद है और वह मनमाने दाम पर शराब बेचकर करोड़ों का खेल कर रहे हैं, जिसका न तो कोई जीएसटी देता है और न ही अन्य कोई टैक्स.
न कोई रेट लिस्ट, न कोई रसीद
याचिका में ये भी कहा गया कि शराब दुकानों में रेट लिस्ट भी चस्पा नहीं की जाती और ना ही नियमानुसार रसीद या बिल भी नहीं दिया जाता है. याचिका में आबकारी आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी जबलपुर, जिला कलेक्टर, कमर्शियल टैक्स अधिकारी भोपाल को पक्षकार बनाया गया है. हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने सुनवाई के बाद अनावेदकों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है. याचिकाकर्ता की तरफ से अधिवक्ता अमित खत्री ने पैरवी की.
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड