अब ‘तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी’ के नाम से जानी जाएगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी। इससे पहले इस सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था। गुरुवार को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के अनावरण की घोषणा की। बोर्ड ने बताया कि पटौदी की विरासत को कोई हानि नहीं पहुंचेगी। इस सीरीज को जीतने वाली टीम के कप्तान को पटौदी मेडल सौंपा जाएगा।
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का नाम तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी रखा जाएगा।इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज पदौटी ट्रॉफी के नाम से जानी जाती थी। इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था। इसका नाम इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर रखा गया था। मार्च में ईसीबी ने पटौदी परिवार को लिखा था कि वे ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं। हालांकि, अब इसका नाम बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी कर दिया गया है।
एंडरसन-सचिन ने जताई खुशी
इस मौके पर जेम्स एंडरसन ने कहा- मेरे और मेरे परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि इस प्रतिष्ठित सीरीज का नाम सचिन और मेरे नाम पर रखा गया है। हमारे दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा से ही कुछ खास रही है, जो इतिहास, तीव्रता और अविस्मरणीय क्षणों से भरपूर है। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने कहा- मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट जीवन का प्रतीक है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और अगर चीजें गलत हो जाती हैं तो यह आपको फिर से संगठित होने, सोचने, भूलने और वापसी करने के लिए एक और दिन देता है। यह खेल का सर्वोच्च रूप है जो आपको सभी बाधाओं के बावजूद धीरज, अनुशासन और अनुकूलनशीलता सिखाता है। मैं अपनी नींव टेस्ट क्रिकेट से रखता हूं, क्योंकि इसने मुझे निराशाओं से जीत तक, आकांक्षाओं से पूर्णता तक बढ़ते देखा है।
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा।
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान
कांग्रेस का तीखा हमला: ‘पीएम मोदी के लिए जातीय जनगणना बना गले की हड्डी, टालने के लिए ढूंढ रहे बहाने’
NCR में कुदरत का करिश्मा: गाजियाबाद के बाद दिल्ली में गिरे ओले, नोएडा-गुरुग्राम में झमाझम बारिश से बदला मौसम
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला