'मेरे करियर के खत्म होने तक..', Ram Kapoor ने एकता पर किया पलटवार
नई दिल्ली। एकता कपूर को कई एक्टर्स का करियर संवारने का श्रेय जाता है। दिव्यांका त्रिपाठी से लेकर मौनी रॉय, तेजस्वी प्रकाश और अनीता हसनंदानी जैसी एक्ट्रेस को उनका सबसे बड़ा शो देकर एकता ने जहां टीवी की टॉप एक्ट्रेस बना दिया। वहीं राम कपूर का नाम भी उन एक्टर्स में शुमार है, जिन्हें काफी सालों की मेहनत के बाद घर-घर में पहचान मिली।
एकता के शो ने अभिनेता के लिए बॉलीवुड के दरवाजे भी खोल दिए। हालांकि, पिछले दिनों एक्टर के बयान की वजह से एकता कपूर काफी नाराज हो गई थीं। उन्होंने गुस्सा व्यक्त करते हुए राम कपूर को 'अनप्रोफेशनल' तक कह दिया था। अब हाल ही में एकता से अपने झगड़े पर राम कपूर ने रिएक्ट किया किया है। उन्होंने क्या कहा, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
राम कपूर ने ऐसे दिया एकता कपूर को करारा जवाब
राम कपूर जल्द ही मोना सिंह के साथ वेब शो 'मिस्ट्री' में नजर आने वाले हैं, जिसके प्रमोशन में वह काफी बिजी हैं। इस दौरान जहां उन्होंने अपनी वेट लॉस जर्नी से सबको हैरान कर दिया, तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेता ने एकता कपूर के लिए ऐसे बोल बोले, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह गए।
न्यूज पोर्टल एनडीटीवी से बातचीत करते हुए एकता कपूर से झगड़े पर राम कपूर ने कहा, "वह जो चाहे कह सकती हैं, लेकिन मैं एक शब्द भी नहीं कहूंगा। देखा जाए तो उन्होंने मुझे वह दिया है, जो मुझे कोई भी नहीं दे पाया। एकता ने मुझपर उस समय भरोसा किया, जब किसी ने नहीं किया था। उसके लिए मैं हमेशा उनका शुक्रगुजार हूं। उन्हें हर वह बात कहने के राइट्स हैं, जो वह कहना चाहती हैं तब तक जब तक मेरा करियर खत्म नहीं हो जाता"।
कैसे शुरू हुआ था एकता कपूर और राम कपूर का विवाद?
एकता कपूर और राम कपूर के बीच कंट्रोवर्सी तब शुरू हुई, जब राम कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में ये कह दिया था कि वह सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो 'बड़े अच्छे लगते हैं' में को-स्टार साक्षी तंवर के साथ इंटीमेट सीन करने में अनकंफर्टेबल थे और बाद में उन्हें कई हालातों से गुजरना पड़ा।
एकता कपूर को राम की ये बात बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर बिना किसी का नाम लिए लिखा, "अनप्रोफेशनल एक्टर्स मेरे शो को लेकर इंटरव्यू दे रहे हैं, चुप हो जाओ। झूठी जानकारी और मनगढ़त स्टोरीज तब तक सुना सकते हो जब तक मैं नहीं बोल रही हूं, लेकिन चुप्पी में भी एक गरिमा होती है"।
खरगे का 'नो चेंज' सिग्नल: नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, क्या खुद को फ्रंटफुट पर ला रहे कांग्रेस अध्यक्ष?
राम वन गमन पथ: अब जीवंत होंगे रामायण के पन्ने, श्रद्धालुओं को होगा 'त्रेतायुग' का साक्षात अनुभव
IPL 2026 में शतक भी जीत की गारंटी नहीं बन पा रहा
रेलवे स्टेशन पर शादी की आड़ में नाबालिग से जुड़ा गंभीर मामला
ब्यूरोक्रेसी में भूचाल: निलंबित आईएएस का मुख्यमंत्री पर सीधा हमला, सरकारी खजाने के दुरुपयोग का लगाया आरोप
मुआवजा घोटाले और शराब सिंडिकेट मामले की जांच तेज
लद्दाख पर राहुल गांधी का बड़ा हमला: "युवाओं के आशियाने पुलिस राज में बदले, कुचले जा रहे लोकतांत्रिक अधिकार"
एक्शन में सीएम मोहन यादव: अचानक खरगोन के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, व्यवस्थाओं को देख अधिकारी रह गए हैरान
जबलपुर में काल बनी रफ्तार: अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को रौंदा, पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
एयरपोर्ट प्रबंधन के लिए चिंता का विषय