क्रिकेट के मैदान पर पहले कभी नहीं देखा होगा ऐसा ड्रामा
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान से यूं तो आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कोई बल्लेबाज बेहतरीन शॉट लगाता नजर आता है तो फील्डर उम्दा कैच लपकता हुआ। पर हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें फील्डर्स ने नाक कटा दी। उनकी फील्डिंग देखकर यही कहा जा रहा कि ऐसा तो गली क्रिकेट में भी नहीं होता है। ऐसे में इन प्लेयर्स को क्रिकेट छोड़कर संन्यास ले लेना चाहिए।
महाराष्ट्र प्रीमियर लीग का मामला
मामला महाराष्ट्र की प्रमुख टी20 लीग महाराष्ट्र प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट का है। एलिमिनेटर मैच में ऐसी फील्डिंग देखने को मिली। विक्की ओस्तवाल ने पुणे के एमसीए स्टेडियम में कोल्हापुर टस्कर्स की एक गलती का फायदा उठाकर रायगढ़ रॉयल्स के लिए मैच का रुख बदल दिया। 160 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए ओस्तवाल मुश्किल में फंस गए थे।
आत्मान पोरे की गेंद पर उन्होंने कवर की दिशा में बैक-फुट शॉट लगाया। वह रन लेने के भागे और दूसरा रन चुराने के दौरान अपने साथी खिलाड़ी से टकराकर गिर गए। कोल्हापुर के पास ओस्तवाल को रन आउट करने का सुनहरा मौका था। हालांकि, इसके बाद जो मैदान पर हुआ उसकी हर जगह चर्चा हो रही है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कीपर के हाथ में आया थ्रो
थ्रो डीप से सीधे कीपर के पास आया, जिसने रन-आउट पूरा करने के बजाय गेंद गेंदबाज की ओर फेंक दी, जबकि ओस्तवाल क्रीज से काफी दूर थे। पोरे ने अचानक गेंद को वापस नहीं लौटाया। कोल्हापुर के फील्डर को लगा कि गेंद को पकड़ने का मौका अभी भी मौजूद है, इसलिए उन्होंने गेंद को पकड़ लिया और स्ट्राइकर एंड की ओर दौड़ पड़े। फिर से खतरे को भांपते हुए ओस्तवाल ने सुरक्षित बचने के लिए दौड़ लगाई। फील्डर ने थ्रो किया औश्र वह चूक गया। रॉयल्स के डगआउट में हंसी और राहत की लहर दौड़ गई।
इस घटना पर फैंस के गजब रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक फैन ने लिखा, "खेल भावना की खोज"। दूसरे ने मजाक में कहा, "मैदान पर मौजूद हर खिलाड़ी को तुरंत रिटायर हो जाना चाहिए।" यह गलती महंगी साबित हुई। ओस्तवाल ने 54 गेंदों पर शानदार 74 रन बनाकर लक्ष्य का पीछा किया और रायगढ़ रॉयल्स को इस नॉकआउट मुकाबले में जीत दिलाई। इस जीत के साथ रॉयल्स क्वालीफायर 2 में प्रवेश कर गए, जहां वे ग्रैंड फ़ाइनल में जगह बनाने के लिए पुनेरी बप्पा से भिड़ेंगे।
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण