वैभव भारतीय टीम में जगह पाने अभी इंतजार करें : वेंकटपति राजू
आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और दूसरा सबसे तेज शतक लगाकर क्रिकेट जगह में अपनी पहचान बनाने वाले 14 साल के वैभव सूर्यवंशी की तुलना महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर से की जाने लगी है। ये भी कहा जा रहा है कि जो काम सचिन ने 16 से 17 में किया। वहीं वैभव 14-15 साल में कर लेना चाहते हैं। ऐसे में अब क्रिकेट प्रशंसक चाहते हैं कि वैभव को भारतीय टीम में जगह मिले। वहीं इसी को लेकर पूर्व स्पिनर और चयनकर्ता वेंकटपति राजू का कहना है कि इस क्रिकेटर को अभी टीम इंडिया में प्रवेश के लिए इंतजार करना होगा। साथ ही कहा कि उनकी सचिन से तुलना नहीं की जा सकती है।
वैभव अभी इंडिया अंडर-19 टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर गए हुए हैं। महज 14 की उम्र में उन्होंने अपने प्रदर्शन से क्रिकेट प्रशंसकों को हैरान किया है। आईपीएल में 35 गेंदों पर शतक के बाद वैभव ने इंडिया अंडर-19 के अभ्यास मैच में भी 90 गेंद में 190 रन की पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया था।
राजू ने कहा कि वैभव को भारतीय टीम की जर्सी में देखने के लिए हमें अभी और इंतजार करने की जरूरत है। इस स्पिनर ने कहा, ‘हां, वह अभी काफी समय लेगा। उसे अंडर-19 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। बीच में घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाने होंगे। 4 दिन के मैच में अच्छा करना होगा। हम उसे समय दे सकते हैं। उसमें प्रतिभा है, यह हम पहले ही देख चुके हैं पर सचिन से तुलना को वह ठीक नहीं मानते। उन्होंने भारत के लिए खेलने से पहले सचिन तेंदुलकर के घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन का खास तौर पर जिक्र किया।
राजू ने कहा, यह निरंतरता पर निर्भर करता है। सचिन ने रणजी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक लगाया था। इसके बाद दलीप ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक लगाय। शेष भारत के लिए शतक बना। वहीं ईरानी ट्रॉफी 1989 के अपने पहले मैच में भी सचिन ने शतक लगाया था।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर तनाव, हवाई हमले में 75 घायल
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल