बड़े ट्विस्ट के साथ लौटेगा द ट्रेटर्स सीजन 2
नई दिल्ली। बीते 12 जून को निर्माता करण जौहर का लेटेस्ट रियलिटी शो द ट्रेटर्स ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया गया। 20 कंटेस्टेंट्स वाले इस शो में मासूम और धोखेबाज लोगों के दो ग्रुप को बांटा गया। इंडियन ऑडियंस को 10 एपिसोड वाला ये नया और रोमांचक शो काफी पसंद आया।
पहले सीजन की सक्सेस के बीच मेकर्स की तरफ द ट्रेटर्स के सीजन 2 का आधिकारिक एलान कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि ये कब और कहां शुरू होने जा रहा है।
जल्द आएगा द ट्रेटर्स
कॉफी विद करण के बाद करण जौहर ने द ट्रेटर्स के जरिए वापसी की थी। हिंदी में इस अमेरिकन रियलिटी शो के एडेप्शन को भारत में भी खूब पसंद किया गया है। पहले सीजन में द ट्रेटर्स का एक अनोखा खेल देखने को मिला, जिसे दर्शकों को खूब पसंद किया जा रहा है। इस बीच अब मेकर्स ने ये घोषाणा कर दी है कि आने वाले समय में इस रियलिटी शो सीजन भी आएगा।
जिसमें एक बार फिर से 20 कंटेस्टेंट्स के बीच धोखे का रोमांचक खेल खेला जाएगा। करण इस शो के पहले सीजन से जिस तरह से अपनी छाप छोड़ी है, उस आधार पर सीजन 2 की अनाउंसमेंट से सिनेप्रेमियों के चेहरे खिल गए हैं और वह इसकी रिलीज का इंतजार करने लगेंगे। द ट्रेटर्स 2 का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।
गौर करें इसकी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की तरफ तो पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना रहा है कि 6 महीने या सालभर के गैप के आधार पर द ट्रेटर्स के नए सीजन को लॉन्च किया जाएगा।
ये कंटेस्टेंट बना पहले सीजन का विनर
गौर किया जाए द ट्रेटर्स के पहले सीजन के विनर की तरफ तो यूट्यूबर पूरव झा ने इस रियलिटी शो के चैंपियन बने। करण जौहर के इस शो में उन्होंने शानदार खेल दिखाया और हर किसी को इंप्रेस किया।
अशोक शर्मा हो सकते हैं साडा अध्यक्ष ?
श्री विश्वकर्मा महापंचायत संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक 30 को बैठक में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं: रैली में Yogi Adityanath का बड़ा बयान
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत
VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित
अमेरिका में नया बिल, H-1B कटौती से भारतीयों पर असर तय?