Rashmika Mandanna का खूंखार अवतार देख कांप जाएगी रूह
नई दिल्ली। रश्मिका मंदाना पिछले कुछ समय से हिंदी और साउथ सिनेमा में एक के बाद एक धमाका कर रही हैं। पुष्पा, एनिमल, पुष्पा 2 और छावा के बाद रश्मिका का कहर अभी थमने वाला नहीं है। कुबेरा की बॉक्स ऑफिस सक्सेस के बीच उनकी नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है।
रश्मिका मंदाना छावा में मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की पत्नी येसुबाई की भूमिका में नजर आई थीं। अब अभिनेत्री किसी योद्धा की पत्नी नहीं बल्कि खुद योद्धा बनने जा रही हैं। उनकी नई फिल्म मैसा से उनका पहला लुक जारी किया गया है।
मैसा से आउट रश्मिका का लुक
रश्मिका मंदाना ने अपनी आगामी फिल्म मैसा से अपना पहला लुक जारी किया है जिसमें उनका योद्धा अवतार देख आपकी रूह कांप जाएगी। आंखों में तेज गुस्सा, हाथ में खून से लथपथ हथियार और चेहरा और बिखरे बाल में रश्मिका दमदार लग रही हैं। इस पोस्टर में योद्धा अवतार के साथ उनका लाल साड़ी और सिल्वर ज्वेलरी में उनका ट्रेडिशनल टच भी दिख रह है।
नए रोल के लिए नर्वस हैं रश्मिका
इस पोस्ट को शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने कैप्शन में लिखा, "मैं हमेशा आपको कुछ नया, कुछ अलग, कुछ रोमांचक देने की कोशिश करती हूं और यह उनमें से एक है। एक कैरेक्टर जो मैंने पहले कभी नहीं निभाया है। एक दुनिया जहां मैं कभी नहीं गई और मेरा एक ऐसा रूप जिससे मैं भी अब तक नहीं मिली थी। यह भयंकर है, यह इंटेंस है और यह बिल्कुल नया है।"
रश्मिका ने आगे लिखा, "मैं बहुत नर्वस और सुपर एक्साइटेड हूं। मैं वाकई में बेसब्री से इंतजार कर रही हूं कि आप देखें कि हम क्या बनाने जा रहे हैं। यह तो बस शुरुआत है।" यह हिंदी, तमिल, कन्नड़, तेलुगु और मलयालम भाषा में रिलीज की जाएगी। अभी तक फिल्म फिल्म की रिलीज डेट का एलान नहीं किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुले करने जा रहे हैं, जबकि इसका निर्माण अजय और अनिल सय्यापुरेड्डी कर रहे हैं।
विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर