झुंझुनू में रिश्वत लेते दो पटवारी गिरफ्तार
झुंझुनू। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को झुंझुनू जिले में दो पटवारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनमें पटवार हलका बड़बर के पटवारी सुरेंद्र सिंह को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। जबकि पटवार हलका गादली के पटवारी धर्मपाल सिंह को पूर्व में 7 हजार रुपए रिश्वत लेने और शेष राशि सुरेंद्र सिंह को देने की पुष्टि होने पर गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो झुंझुनू इकाई ने यह कार्रवाई की है।
झुंझुनू एसीबी चौकी को एक शिकायत मिली थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने अपनी पैतृक जमीन का सीमा ज्ञान करवाने के लिए तहसीलदार बुहाना को ऑनलाइन आवेदन किया था। हलका पटवारी धर्मपाल सिंह ने सीमा ज्ञान के लिए 18 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता से 7 हजार रुपए भी ले भी लिए थे। 18 जून 2025 को रिश्वत मांग सत्यापन के दौरान धर्मपाल सिंह ने 7 हजार रुपए लेने की बात स्वीकार की और शेष रिश्वत राशि अपने साथी सुरेंद्र सिंह पटवारी को देने के लिए कहा। इसके बाद 25 जून 2025 को शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह पटवारी से मिला जिसने 8 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की।
सोमवार को एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई का आयोजन किया और सुरेंद्र सिंह पटवारी को 8000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत के लेनदेन के समय सुरेंद्र सिंह और धर्मपाल सिंह दोनों सुरेंद्र सिंह के निजी कार्यालय में बैठे थे। जहां से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान पटवारी सुरेंद्र सिंह के पास से 8 हजार रुपए बरामद किए।
एसीबी झुंझुनू के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इस्माइल खान के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सुरेशचंद और उनकी टीम ने इस ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों धर्मपाल सिंह और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। एसीबी इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच करेगी।
अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
निर्माणाधीन सुरंग हादसे से मचा हड़कंप, 10 मजदूरों की गई जान
कांग्रेस के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, राहुल-अखिलेश समेत कई नेता हिरासत में
मणिपुर में बदलते हालात, KCP के 46 कैडरों के आत्मसमर्पण से शांति प्रक्रिया को मिली मजबूती
मध्य प्रदेश में UCC को मिली मंजूरी, विधानसभा से विधेयक पास; आम लोगों की जिंदगी कितनी होगी आसान?
सरकार का एक्शन: Vedanta पर अरबों रुपये की देनदारी का मामला, DGH ने भेजा नोटिस
मध्य प्रदेश विधानसभा ने UCC बिल किया पारित, समान नागरिक संहिता की ओर बड़ा कदम