नारायण राणे, हत्यारे और कातिल हैं! …शिंदे गुट के गोगावले के बयान से महायुति में हड़कंप
मुंबई। महायुति सरकार के शिंदे गुट और भाजपा के बीच इन दिनों अंदरूनी लड़ाई काफी तेज हो गई है। मौका मिलते ही दोनों दलों के मंत्री एक-दूसरे को गिराने और नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करते हैं। इस मामले में दोनों में कोई कम नहीं है। ऐसा ही काम शिंदे गुट के मंत्री भरत गोगावले ने भाजपा नेता नारायण राणे को लेकर किया है। उन्होंने नारायण राणे को हत्यारा और कातिल तक बता दिया। इससे दोनों गुटों में कड़वाहट बढ़ने के आसार हैं। वैसे तो गोगावले अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। कल रविवार को भी पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को लेकर उन्होंने एक बयान दिया, जिसके बाद महायुति में हड़कंप मच गया। गोगावले ने कहा कि नारायण राणे ने कत्ल किया है, कई हत्याएं की हैं। खूब संघर्ष किया है, तब जाकर आज वे यहां तक पहुंचे हैं। आश्चर्य तो यह है कि जिस मंच से गोगावले बोल रहे थे, उसी मंच पर नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे भी बैठे थे। बेटे के सामने बाप की गजब की इस तारीफ को सुनकर लोग हैरान हैं।
स्थानीय सांसद की बेइज्जती
गोगावले की तल्ख टिप्पणी सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि नारायण राणे उसी क्षेत्र से सांसद हैं। यानी स्थानीय सांसद के क्षेत्र में इस तरह उसकी बखिया उधेड़ी जा रही थी।
झगड़ा करने की जरूरत नहीं
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को लेकर भरत गोगावले की टिप्पणी बेहद तल्ख थी। वहां नीलेश राणे भी मौजूद थे। नीलेश कहीं रिएक्ट न करें इसलिए गोगावले ने उनकी ओर मुखातिब होते हुए कहा कि झगड़ा करने की जरूरत नहीं है, सब मिलजुल कर ही चलता है। हमें भी मिलजुल कर चलना पड़ेगा।
शिंदे गुट और भाजपा के बीच जारी है नूरा कुश्ती!
गोगावले ने सरेआम कर दी नारायण राणे की बेइज्जती
महायुति में भाजपा और शिंदे गुट भले ही मिलकर सरकार चला रहे हैं, पर दोनों के बीच हमेशा कड़वाहट देखने को मिलती है। एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए उनके बीच नूरा कुश्ती जारी है। हाल ही में एक सार्वजनिक मंच से शिंदे गुट के भरत गोगावले ने भाजपा नेता नारायण राणे पर बड़ा ही ओछा हमला किया। हैरानी की बात है कि उस वक्त नारायण राणे के बेटे नीलेश राणे भी वहीं मंच पर मौजूद थे। गोगावले ने इस दौरान नारायण राणे को हत्यारा व कातिल तक बता दिया। मिली जानकारी के अनुसार, एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को लेकर भरत गोगावले ने यह बेहद विवादास्पद टिप्पणी की है। गोगावले ने नीलेश राणे को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि झगड़ा करने की जरूरत नहीं है, सब मिलजुल कर ही चलता है। हमें भी मिलजुल कर चलना पड़ेगा। यह हमारी सलाह है। गोगावले ने कहा कि नारायण राणे इतनी ऊंचाई पर यूं ही नहीं पहुंचे। उन्होंने बहुत कुछ सहा है, मारपीट की है, हत्या की है, मर्डर किया है। अब इसमें अलग से कुछ बताने की जरूरत नहीं है, उनके संघर्ष की कहानी सभी को पता है।
विवादों से पुराना नाता
शिंदे गुट के नेता और मंत्री भरत गोगावले इससे पहले भी विवादों में रहे हैं। रायगड जिले के पालक मंत्री पद को पाने के लिए वे अब भी प्रयासरत हैं। इस पद के लिए उन्होंने अघोरी पूजा भी की थी, ऐसा आरोप पहले ही लग चुका है। उनके घर में अघोरी पूजा किए जाने का वीडियो भी वायरल हो गया था, जिससे राजनीतिक हलकों में खलबली मच गई थी। यह विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ था कि गोगावले ने नारायण राणे के बारे में ऐसा बयान देकर एक नया बवंडर खड़ा कर दिया है।
Tamil Nadu Elections 2026: BJP की पहली लिस्ट जारी, 27 उम्मीदवार घोषित, अन्नामलाई बाहर
बिलासपुर में हाई कोर्ट के वकील से 3 करोड़ की ऑनलाइन ठगी
बाहर से लौटते ही नहाने की आदत से हो सकते हैं ये नुकसान
केरल में पीएम मोदी का तीखा हमला: ‘अब गांधी वाली कांग्रेस खत्म
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, पटरी पर लौटी 14 ट्रेनें
अमेरिकी सांसदों का MATCH एक्ट पेश, चीन की सेमीकंडक्टर पहुंच पर रोक
ईरान युद्ध के बीच कुवैत की सरकारी तेल रिफाइनरी पर तीसरी बार हमला
MP में गैस किल्लत के बीच ठगी, 30 सिलेंडर लेकर कर्मचारी फरार
कमलनाथ के बयान पर भाजपा का तंज, राहुल गांधी पर निशाना
गले के आर-पार घुसा 12 मिमी सरिया, 3 घंटे सर्जरी से बची जान