जंगल के सन्नाटे में घंटों फंसे रहे सैलानी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
छिंदवाड़ा । तामिया क्षेत्र में महाराष्ट्र के अमरावती और नागपुर से पचमढ़ी घूमने आए डोगने और दलाल परिवार के लिए वापसी का सफर डरावना अनुभव बन गया। रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात करीब 16 सदस्यीय पर्यटक परिवार का वाहन अचानक सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के रैनीखेड़ा जंगल क्षेत्र में खराब हो गया। वाहन का अल्टीनेटर फेल हो गया जिससे लाइट बंद हो गई और वाहन आगे नहीं बढ़ सका। परिवार में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे, ऐसे में घुप अंधेरे और सुनसान जंगल के बीच वाहन के रुकने से हड़कंप मच गया। पर्यटकों ने तत्काल डायल-100 पर कॉल कर मदद मांगी। सूचना मिलते ही झिरपा पुलिस ने तत्परता दिखाई और रेस्क्यू टीम रात में ही रवाना की गई।
झिरपा पुलिस चौकी प्रभारी रविन्द्र पवार के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक दिनेश यादव, आरक्षक मयंक पटेल, पायलट संजय चौबे और ग्राम रक्षा समिति के सक्रिय सदस्य सोनू विश्वकर्मा ने जंगल के भीतर जाकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला और झिरपा लाया। इस बीच भोपाल कंट्रोल रूम से भी माहुलझिर थाने को जानकारी दी गई, जिसके बाद टाइगर रिजर्व के जिम्मेदारों को भी सतर्क किया गया। राहत की बात रही कि पूरी रेस्क्यू प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और सभी 16 पर्यटकों को कोई नुकसान नहीं हुआ। बाद में पर्यटक परिवार को वैकल्पिक सवारी की व्यवस्था कर नागपुर के लिए रवाना किया गया।
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
दीन बंधु छोटूराम विश्वविद्यालय का 8वां दीक्षांत समारोह, उप-राष्ट्रपति ने किया उद्घाटन
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
IIT बाबा Abhay Singh पत्नी संग झज्जर पहुंचे, हिमाचल से आए दोनों
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
गुजरात नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 243 उम्मीदवारों की पहली सूची