Housewife बनेगी लखपति, इस स्कीम में मिलेगा जबरदस्त रिटर्न
नई दिल्ली। घर की महिलाओं से बेहतर कोई भी पैसा नहीं बचा सकता है। अब आप इन्हीं बचत के पैसों से और ज्यादा पैसा बना सकती है। ये पूरी तरह से सुरक्षित है, क्योंकि ये स्कीम सरकार द्वारा शुरू की गई है। हम बात कर रहे हैं पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की।
पोस्ट ऑफिस के जरिए वैसे तो निवेश के लिए कई तरह की स्कीम ऑफर की जाती है, लेकिन आज हम खास तौर पर पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम के बारे में बात करने वाले हैं। चलिए जानते हैं कि आप इस स्कीम से लखपति कैसे बन सकती है।
हाउसवाइफ कैसे बनेगी लखपति?
आपको बस हर दिन घर के खर्चों से 66 या 67 रुपये बचाने होंगे। इस तरह से आप हर महीने 2000 रुपये की बचत कर सकती है। फिर इन 2000 रुपये को पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम में निवेश कर दें। अगर आप ऐसे ही 5 सालों में हर साल 2000 रुपये निवेश करती है, तो 6.7 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपको मैच्योरिटी पर 1,42,732 रुपये मिलेंगे। इन 5 सालों में आप 1,20,000 की बचत कर लेगी। वहीं पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम के तहत आपको ब्याज के रूप में 22,732 रुपये दिए जाएंगे।
इसी तरह अगर आप महीने में 5000 रुपये निवेश करती हैं, तो 6.7 फीसदी रिटर्न के हिसाब से आपको 5 सालों बाद मैच्योरिटी पर 3,56,830 रुपये मिलेंगे। इन 5 सालों में आप 3 लाख रुपये की बचत कर लेगी। वहीं स्कीम की ओर से आपको 56,830 रुपये ब्याज के रूप में दिए जाएंगे।
अगर आप लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं तो इसे जितना चाहें, उतने समय के लिए बढ़ा सकती हैं।
NCP में सियासी हलचल, Parth Pawar ने किया Praful Patel और Sunil Tatkare का बचाव
मालदा: SIR में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध
अमित शाह की हुंकार: पूरा बंगाल ममता को विदाई देने के लिए तैयार
कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए CBSE ने जारी किया नया सिलेबस
निजी जमीन पर बना सरकारी भवन, अब बन रहा शराब का अड्डा
होमगार्ड प्लाटून कमांडर भर्ती रद्द, हाई कोर्ट ने नए विज्ञापन के दिए निर्देश
जज से सीधे संपर्क पर MLA संजय पाठक को नोटिस
पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम डॉ. मोहन, बोले- ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं
शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी मंत्री Lakhma समेत 59 लोगों की पेशी