देहरादून और रुड़की में जीएसटी चोरी पर एक साथ कार्रवाई, 2.31 करोड़ मौके पर जमा
देहरादून: उत्तराखंड के राज्य कर विभाग की केंद्रीयकृत आसूचना इकाई (CIU) ने बुधवार को देहरादून और रुड़की में स्थित 14 आयरन स्टील और वर्क कांट्रैक्टर फर्मों पर एक साथ छापा मारा। यह कार्रवाई राज्य कर आयुक्त सोनिका के निर्देश पर की गई, जिसमें अब तक 6 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है।
कार्रवाई के दौरान फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का खेल सामने आया। फर्मों ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश की बंद हो चुकी फर्मों से माल की फर्जी खरीद दिखाकर आईटीसी का लाभ उठाया था। जांच में पाया गया कि जिन ट्रांसपोर्ट वाहनों से माल की ढुलाई दिखाई गई, वे उस समय दूसरे राज्यों में मौजूद थे, या फिर कभी टोल प्लाजा से गुजरे ही नहीं।
राज्य कर विभाग को जीएसटी पोर्टल, ई-वे बिल और बिजनेस इंटेलिजेंस पोर्टल के विश्लेषण से टैक्स चोरी के संकेत मिले थे, जिसके आधार पर सीआईयू की टीमें तैनात की गईं।
छापेमारी में सामने आया कि एक ही परिवार के कई सदस्य आपस में मिलकर फर्में चला रहे थे, जिनमें से दो घर से ही संचालित हो रही थीं। अन्य 12 फर्मों के व्यापार स्थल फिजिकली अस्तित्व में पाए गए।
उपायुक्त निखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस दौरान 2.31 करोड़ रुपये की जीएसटी राशि मौके पर ही जमा कराई गई। छापेमारी के दौरान जीएसटी से संबंधित दस्तावेज, कंप्यूटर, डिजिटल डिवाइसेज़ आदि जब्त किए गए हैं। फॉरेंसिक टीम की मदद से डिजिटल डेटा को सीज किया गया है।
कार्रवाई में प्रमुख रूप से उपायुक्त विजय पांडेय, अर्जुन राणा, अंजलि गुसाईं, दीपक कुमार, सुरेश कुमार, योगेश मिश्रा सहित विभाग के अन्य अधिकारी शामिल रहे। टैक्स चोरी की विस्तृत जांच अभी जारी है और अन्य संबंधित फर्मों पर भी नजर रखी जा रही है।
लोकतंत्र बचाने की जंग में राहुल गांधी बने सारथी, संजय राउत ने विपक्ष की जीत पर जताई खुशी।
आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
आदित्य ठाकरे का प्रहार: "महिला आरक्षण बिल नहीं, यह सत्ता के विस्तार का गुप्त रास्ता था।"
हादसा या साजिश? 'बाबा' खरात के पार्टनर की मौत पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाई।
RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
सेलम में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, केरल के 9 शिक्षकों की मौत
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू