रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया
कीव । रूस-यूक्रेन युद्ध में नया मोड़ आया, जब रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला कर दिया। यूक्रेनी वायु सेना के अनुसार, रूस ने एक ही रात में 728 ड्रोन और 13 मिसाइलें दागीं। यह हमला युद्ध की शुरुआत के बाद से सबसे व्यापक और भीषण माना जा रहा है।
ड्रोन और मिसाइलों का यह हमला यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों विशेषकर लुत्स्क, ल्वीव, खमेलनित्सकी और टेरनोपिल को निशाना बनाया गया। लुत्स्क में स्थित वायुसेना अड्डे को प्रमुख टारगेट बताया जा रहा है।
यूक्रेनी सेना का दावा हैं कि उसने अपने एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से 718 ड्रोन और 7 मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी नहीं है। राहत और बचाव दल नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
यह हमला तब हुआ है, जब एक दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नीतियों पर असंतोष जताया था। दोनों देशों के बीच युद्ध फरवरी 2022 से जारी है और यह हमला इस संघर्ष को और तेज कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला युद्धविराम की संभावनाओं को कमजोर कर सकता है और आने वाले दिनों में संघर्ष और गहरा हो सकता है।
राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की दोहरी उपलब्धि
प्राइवेट आइलैंड पर जेफ्री एपस्टीन का बड़ा खुलासा, मस्जिद निर्माण का दावा
मंत्री राजेश अग्रवाल ने ‘सदर साहू पेट्रोलियम’ का किया शुभारंभ
कटनी के डायल-112 हीरोज
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने बरगी डैम हादसे का किया स्थल निरीक्षण
नशे पर बड़ा वार: 1745 करोड़ की कोकीन जब्त, मुंबई में एनसीबी की बड़ी कार्रवाई
ग्राम किवईबालेंगा से ‘सुशासन तिहार 2026’ का शुभारंभ
अंबिकापुर की साहित्यिक धरोहर ‘उद्गार’ फिर आई प्रकाश में
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने की भेंट