अमेरिकी टैरिफ में राहत का असर: जून में चीन का निर्यात 5.8% बढ़ा, आयात में भी दिखा सकारात्मक संकेत
व्यापार : अमेरिकी टैरिफ में रहात के कारण जून में चीन के निर्यात में वृद्धि हुई। इससे कंपनियों और उपभोक्ताओं की ओर से ऑर्डरों में भारी बढ़ोतरी हुई। निर्यात में पिछले साल की तुलना में 5.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं मई में इसमें 4.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। सोमवार को जारी सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार आयात में भी सुधार हुआ। इस साल में पहली बार आयत में 1.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
अमेरिका के निर्यात में हुई गिरावट
बात करें अमेरिका की तो, इसके निर्यात में 16 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि यह मई में देखी गई 34.5 प्रतिशत की गिरावट से कम थी।
अमेरिका ने चीन पर लगाया 245% टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन पर 245% तक का टैरिफ लगाने का फैसला किया था। इसके बदले में चीन ने भी अमेरिका पर अधिक टैरिफ लगाने का फैसला किया था। इसके बाद दोनों पक्ष बातचीत करने पर सहमत हुए। हालांकि दोनों पक्षों के बीच प्रारंभिक बातचीत में अभी तक कोई खास प्रगति नहीं हुई है।
12 अगस्त तक टली टैरिफ की समयसीम
इस बीच, ट्रम्प प्रशासन ने चीन से आयात पर टैरिफ में 35% की वृद्धि कर दी है। साथ ही वाशिंगटन और बीजिंग ने फिलहाल उच्च टैरिफ की समयसीमा को 12 अगस्त तक टालने का फैसला किया है। व्यापार में सुधार से अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। चीनी सरकार मंगलवार को ये आँकड़े जारी करेगी।
CBI को बड़ी सफलता, यूएई से भारत लाया गया भगोड़ा कमलेश पारेख
₹100 में पार्लर जैसा ग्लो, जानें आसान स्किन केयर रूटीन
KL Rahul ने रचा इतिहास, खास रिकॉर्ड अपने नाम
Medical Tourism Boom: भारत बनेगा ग्लोबल हब, तेजी से बढ़ेगा कारोबार
भारत-म्यांमार रिश्तों में मजबूती, नौसेना प्रमुख का अहम दौरा
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, कई आरोपी हिरासत में
Madhya Pradesh में बच्चों के लिए राशन मांगने पर बहू से मारपीट
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप