नगर निगम की लापरवाही का खुलासा, खुले नाले में गिरा स्कूली छात्र; वीडियो वायरल
अलीगढ़ : अलीगढ़ के खैर रोड पर गोंडा मोड़ के निकट नगर निगम की लापरवाही के चलते एक स्कूली छात्र की जान जोखिम में पड़ गई। सड़क किनारे बनाई गई पुलिया के बाद खुला गड्ढा छोड़ दिया गया। गहरा गड्ढा एक बड़े हादसे का कारण बनते-बनते बच गया। इस गड्ढे में एक साइकिल सवार स्कूली छात्र गिर गया। जिसका 41 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना थाना रोरावर क्षेत्र की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, खैर रोड पर सड़क किनारे नाले के ऊपर पुलिया निर्माण के बाद नगर निगम ने गड्ढे को ढकने की कोई व्यवस्था नहीं की। इस खुले गड्ढे के पास से गुजर रहा एक स्कूली छात्र अपनी साइकिल रोकने का प्रयास कर रहा था, तभी वह असंतुलित होकर गहरे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि आसपास के लोगों ने तुरंत उसे बाहर निकाला, जिससे उसकी जान बच पाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, छात्र को मामूली चोटें आई हैं, लेकिन यह हादसा बड़ा रूप ले सकता था।
वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सड़क के किनारे गहरा गड्ढा खुला छोड़ा गया है, जिसके आसपास कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं थी। स्थानीय लोगों ने नगर निगम की इस लापरवाही पर गुस्सा जाहिर किया है और इसे तत्काल ढकने की मांग की है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने कहा कि नाला ढका जाएगा। इसके लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं