दूध गर्म करना पड़ा महंगा: वैशाली में धमाके से 20 घर जले, एक महिला की गई जान
बिहार के वैशाली जिले में बुधवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से दर्दनाक हादसा हो गया. गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक नवविवाहिता की मौत हो गई. घटना वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड क्षेत्र के मरूई पंचायत की है. घटना के बाद अफरा तफरी मच गई. मृतक नवविवाहिता की पहचान जयकिशन मंडल की इकलौती बेटी 22 साल की मौसम कुमारी के रूप में हुई है.
मौसम कुमारी अपनी चार साल की बच्ची के लिए दूध गर्म कर रही थी. उसी दौरान गैस पाइप से गैस लीक कर गई, जिसके बाद गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. धमाके के बाद आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग में जलकर मौसम की दर्दनाक मौत हो गई. आग लगने से घर का सभी सामान जल गया. इतना ही नहीं आग ने करीब 15 से 20 घरों को अपनी चपेट में लिया.
15 से 20 घर जलकर खाक
इस आग में 15 से 20 घर जलकर खाक हो गए. घटना के बारे में मृतक मौसम कुमारी के चाचा विशुनदेव मंडल ने बताया कि उनकी भतीजी अपनी चार साल की बच्ची के लिए गैस पर दूध गर्म कर रही थी. उसी दौरान गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. इस ब्लास्ट के बाद पड़ोस के घर में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया. इससे आग ने अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया. आग लगने से घर का सभी सामान जलकर खाक हो गया. यहां तक की खाने को भी कुछ नहीं बचा.
मृतक नवविवाहिता के चाचा ने बताया कि एक साल पहले मौसम कुमारी की शादी हुई थी. वहीं मृतिका के पति मिथुन कुमार का कहना है कि पत्नी बच्ची के लिए गैस पर दूध गर्म कर रही थी, उसी दौरान गैस लीक कर गई. उसके बाद ब्लास्ट हो गया. उसकी जलकर दर्दनाक मौत हो गई. आग लगने की घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई. फिर दमकल कर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाई.
घटना के बाद गांव में मातम पसरा
स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल कर्मियों की सहायता की. एक तरफ झमाझम बारिश हो रही थी, दूसरी तरफ घरों में आग लगी हुई थी. आग की लपटें दूर दूर तक दिखाई दे रहीं थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव
नए SP अनुराग सुजानिया: किन जिलों में कर चुके हैं सेवा, अब सागर में जिम्मेदारी
नतीजों से पहले सियासी संग्राम, BJP बोली—ममता की हार तय
राहुल गांधी केस में सावरकर मुद्दा फिर गरमाया, गवाही में बड़े खुलासे
युद्ध या समझौता: मझधार में फंसे डोनाल्ड ट्रंप
भारत-इक्वाडोर संबंधों में नई मजबूती, दवा से डिजिटल तक समझौते
आज का बड़ा मुकाबला: PBKS vs GT, हेड टू हेड आंकड़े क्या कहते हैं