मांडू में 2 दिनों तक कांग्रेस का मंथन, राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को देंगे कौन सा मंत्र
भोपाल: मध्य प्रदेश में संगठन को मजबूत करने और अनुशासन का पाठ पढ़ाने के लिए कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर सोमवार से धार जिले मांडू में शुरू होने जा रहा है. दो दिवसीय इस शिविर में 12 अलग-अलग सत्र होंगे. प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी वर्चुअली जुड़ेंगे. कांग्रेस विधायकों के इस प्रशिक्षिण शिविर का नाम नव 'संकल्प शिविर' रखा गया है.
मोटिवेशनल स्पीकर विधायकों से करेंगे चर्चा
प्रशिक्षिण शिविर की शुरूआत सुबह 10 बजे मांडू के नव संकल्प शिविर में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान से होगी. स्वागत सत्र 45 मिनट का होगा. इसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और दूसरे वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे. सुबह 11 बजे मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा विधायकों और कांग्रेस पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे. इसमें वे जनप्रतिनिधियों की भूमिका, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और संगठनात्मक ताकत को लेकर चर्चा करेंगे.
दोपहर 12 बजे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा जांच एजेंसियों के दुरूपयोग पर संवैधानिक प्रतिरोध के उपाए के बारे में बताएंगे. इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ वर्चुअली एक सत्र को संबोधित करेंगे. इसमें वे प्रदेश के भविष्य, आर्थिक नीति, प्रदेश की आर्थिक समस्याएं और चुनौतियों को लेकर अपनी बात रखेंगे.
दोपहर के खाने के बाद कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खेड़ा मीडिया मैनेजमेंट के बारे में विधायकों और पदाधिकारियों को बताएंगे. दोपहर 2 बजे से विधानसभा के पूर्व प्रमुख सचिव भगवंतदेव इसरानी सरकार की विफलताओं पर आरटीआई, ऑडिट रिपोर्ट और विधानसभा नियमों के जरिए घेरने की रणनीति पर चर्चा करेंगे.
विधानसभा सत्र में दिखाई देगा असर
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा "नव संकल्प शिविर को राहुल गांधी वर्चुअली संबोधित करेंगे. वह विधायकों को पार्टी की रणनीति, मूल्यों और समकालीन राजनीतिक चुनौतियों पर मार्गदर्शन देंगे. इस शिविर में पार्टी के इतिहास, आजादी के आंदोलन में उनके योगदान, संगठनात्मक रणनीति और पार्टी की भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी.
इसमें मिशन 2028 और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर विधायकों से मंथन किया जाएगा. विधायकों के साथ सरकार को घेरने की रणनीति भी बनाई जाएगी. कांग्रेस का यह प्रशिक्षिण शिविर विधानसभा सत्र के पहले हो रहा है. विधानसभा का सत्र अगले सोमवार यानी 28 जुलाई से शुरू होने जा रहा है."
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
जालंधर के ज्वेलर से ₹35 लाख की ठगी: लुधियाना के दंपती ने ऑर्डर पर बनवाए गहने, पेमेंट के वक्त हुए फरार
गुरुग्राम में फिर फंसा पेंच: मेयर की तबीयत बिगड़ने से दूसरी बार टला सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
हरियाणा शिक्षा बोर्ड में भारी हंगामा: HTET 2024 का रिकॉर्ड नष्ट करने पर विवाद, काम-काज ठप
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
बिहार में भीषण सड़क हादसा: ऑटो पर पलटा गिट्टी लदा ट्रक, CISF जवान समेत 3 की मौके पर मौत
भाजपा नेता के भांजे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार: पुलिस एनकाउंटर में लगी गोली, मामूली विवाद में की थी वारदात