सीएम योगी का दावा: यूपी की कृषि में है तीन गुना उत्पादन बढ़ाने की क्षमता
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश पर प्रकृति और परमात्मा की असीम कृपा है इसलिए यहां पर कृषि योग्य सिंचित भूमि और उत्पादन को बढ़ाने वाली जलवायु मौजूद है। प्रदेश में जितना कृषि उत्पादन हो रहा है उससे तीन गुना अधिक करने की क्षमता है पर इसके लिए शोध और अत्याधुनिक क्षमताओं का विकास करने की आवश्यकता है। हमने तय किया है कि 2030 तक यूपी को एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनाएंगे।
मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के 36वें स्थापना दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कृषि वैज्ञानिक सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में आज भी सर्वाधिक रोजगार देने वाला सेक्टर कृषि है। दूसरे नंबर पर एमएसएमई है जिसमें लोगों को सर्वाधिक रोजगार मिलता है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से अपील की है कि वो अपने अनुसंधान से अन्नदाता किसानों को परिचित कराएंगे और उन्हें सशक्त बनाएंगे। किसानों के जीवन में तब खुशहाली आएगी जब उनकी लागत कम होगी और मुनाफा अधिक होगा।
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल
Rajnath Singh का SCO से पाकिस्तान को सीधा संदेश—आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं