जलभराव पर मेयर का अल्टीमेटम, इंजीनियर्स को दिया फोकस करने का आदेश
Raipur: हर वार्ड की जरूरत अनुरूप बुनियादी सुविधाओं का विस्तार पूरी प्लानिंग से करना होगा। इसमें पेयजल और जलभराव समस्या के निराकरण को प्राथमिकता देनी होगी। मंगलवार को नगर निगम के इंजीनियरों की बैठक लेकर महापौर मीनल चौबे ने प्राथमिकताएं तय की। उनका कहना था कि केवल निर्माण कराना ही काम नहीं है, शहर के लोगों की समस्याओं का निराकरण होना चाहिए।
महापौर मीनल चौबे ने मंगलवार को लोककर्म विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विभाग के एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल समेत निगम के वरिष्ठ अभियंता उपस्थित थे। महापौर ने दो टूक कहा कि मूलभूत सुविधाओं को पहली प्राथमिकता देनी है, जिससे लोगों को सुविधाएं मिलें और समस्याओं का निराकरण हो। ऐसा काम प्लानिंग से करना है। नगर निगम का काम केवल भवन निर्माण कराना नहीं है। बल्कि शुद्ध पेयजल आपूर्ति, जलभराव की समस्या से मुक्ति, नाली-नालों का समुचित सफाई, निर्माण कराना है। प्रधानमंत्री आवास योजना के रहवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराना पहली जिम्मेदारी है।
जलभराव के लिए समाधान पर जोर
अफसरों की बैठक लेकर महापौर मीनल चौबे ने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने कहा। साथ ही प्रधानमंत्री आवासों में सड़क, बिजली, पानी और सीवरेज की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात में किसी भी वार्ड में जलभराव की स्थिति न बने। इसके लिए सभी ज़ोन में नालियों की सफाई और ड्रेनेज सुधार कार्यों में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।
चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग
Saurabh Bharadwaj का बयान—“राज्यसभा सांसद बने इसलिए हुई शादी”, Raghav Chadha पर निशाना
अमेरिका-ईरान तनाव का असर: 60% तक बढ़ी तारकोल की कीमत, सड़क निर्माण प्रभावित
राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम को जमानत, जांच पर उठे सवाल
Rajnath Singh-चीन रक्षा मंत्री की बिश्केक में मुलाकात, रिश्तों में नरमी के संकेत
पूर्वोत्तर में खेलों को बढ़ावा, दो राज्यों में खुलीं नई क्रिकेट अकादमियां