उफनती नदी में फंसी गर्भवती, बैलगाड़ी से पहुंचाया अस्पताल; वायरल वीडियो ने प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया
बैतूल : बैतूल जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो न सिर्फ एक आपातकालीन स्थिति से रूबरू कराता है, बल्कि प्रशासनिक उदासीनता और अधूरी बुनियादी सुविधाओं की कहानी भी कहता है। चिचोली विकासखंड के बोड़ रैयत गांव की एक गर्भवती महिला को बैलगाड़ी पर लिटाकर उफनती नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसने सुरक्षित प्रसव किया।
उफनती नदी में बैलगाड़ी बनी एकमात्र सहारा
यह घटना रविवार को उस वक्त घटी जब गांव की महिला सुनीता पति बबलू उईके को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। गांव में न तो प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा है, न ही सड़क संपर्क। और सबसे बड़ा संकट यह कि गांव के ठीक सामने बहने वाली भाजी नदी पर आज तक कोई पुल नहीं बन पाया है। बारिश के मौसम में यह नदी उफान पर होती है, जिससे संपर्क पूरी तरह कट जाता है। ऐसे में गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाना एक चुनौती बन गया। गांव वालों ने मिलकर बैलगाड़ी की व्यवस्था की और सुनीता को उस पर लिटाकर नदी पार कराने की कोशिश की। नदी का बहाव तेज था, लेकिन ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बैलगाड़ी को आगे-पीछे से घेर कर उसे सुरक्षित पार करवाया।
समय पर मदद मिलने से बची जानें
नदी पार करने के बाद महिला को तुरंत चिरापाटला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां नर्स पूनम उईके की निगरानी में सुरक्षित प्रसव हुआ और सुनीता ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। महिला के पति बबलू उईके ने बताया कि अगर समय पर गांव वालों का सहयोग न मिला होता, तो कोई भी अनहोनी हो सकती थी।
वर्षों से अधूरी मांग, प्रशासन खामोश
इस घटना ने एक बार फिर गांव में वर्षों से लंबित पुल निर्माण की मांग को सुर्खियों में ला दिया है। समाजसेवी राजेंद्र गढ़वाल ने बताया कि भाजी नदी हर साल बरसात के मौसम में गांव वालों के लिए मुसीबत बन जाती है। कई बार पुल निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे गए, आंदोलन हुए, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला और समस्या जस की तस बनी रही।
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर