गर्भवती पत्नी को भर्ती कर युवक ने मेडिकल कॉलेज की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मचा हड़कंप
करनाल : कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में सोमवार की रात गर्भवती पत्नी को भर्ती कराने आए युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ लाया गया है।
क्षेत्र के रांवर गांव निवासी रजत ने अपनी पत्नी को गर्भावस्था में करनाल के कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया था। इस दौरान पत्नी की दादी भी आई। घायल की पहचान रजत शर्मा के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि रजत की पत्नी की उसकी दादी से किसी बात पर कहासुनी हो गई। दादी ने रजत से कुछ गलत बातें कह दीं। नाराज होकर रात करीब साढ़े आठ बजे रजत ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
वहीं, परिजनों ने अस्पताल पर जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाया है। परिजनों ने कहा कि ये कैसा अस्पताल है, जहां घायल का उपचार नहीं हो सका। इतने बड़े अस्पताल से उसे रेफर करना पड़ा। गांव के ही प्रताप ने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई है। रजत कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करता है। युवक की शादी साल भर पहले ही हुई थी।
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर