गर्भवती सुदेश की दहेज के लिए हत्या, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
पानीपत : थाना सदर क्षेत्र के धर्मगढ़ गांव में चार माह की गर्भवती महिला सुदेश की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका की उम्र 23 साल बताई जा रही है। पहले तो ससुरालियों ने तबीयत खराब होने से मौत होने की बात कही। अंतिम संस्कार से पहले मायके वालों ने उसका चेहरा देखा तो गले पर कुछ निशान नजर आए। इसके बाद मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
डेढ़ साल पहले हुई थी शादी
मधुबन निवासी रवि ने बताया कि उसकी चचेरी बहन सुदेश की शादी करीब डेढ़ साल पहले धर्मगढ़ निवासी विक्रम के साथ हुई थी। विक्रम मजदूरी करता है। शादी के बाद से ही वह सुदेश को परेशान कर रहा था। सोमवार शाम को करीब पांच बजे उनके पास फोन आया कि सुदेश की हालत ठीक नहीं है। इसके लिए वह धर्मगढ़ गांव में पहुंचे। पहले तो ससुरालियों ने तबीयत खराब होने की बात कही। कुछ देर बाद पति विक्रम ने बताया कि बेड से गिरने से उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया केस
रवि ने बताया कि रातभर ससुराल पक्ष के लोग अपना बयान बदलते रहे। मंगलवार सुबह को जब उन्होंने सुदेश का चेहरा ध्यान से देखा तो उसके गले पर निशान दिखाई दिए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि आरोपी विक्रम काफी समय से दहेज के लिए सुदेश को परेशान कर रहा था। कई बार उसके साथ मारपीट भी कर चुका था।
सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के पिता जसवंत की शिकायत पर पति विक्रम और उसके माता-पिता के खिलाफ दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
आरोपों की बौछार के बीच, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस ने उतारी स्टार प्रचारकों की फौज
उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर