मैं नहीं होता, तो आज भी लड़ रहे होते, भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने से बाज नहीं आ रहे ट्रंप
लंदन, अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत-पाकिस्तान संघर्ष विराम का श्रेय लेने से बाज नहीं आ रहे हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि अगर मैंने समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया होता और व्यापार वार्ता रोकने की धमकी नहीं दी होती तो भारत और पाकिस्तान आज भी लड़ रहे होते। स्कॉटलैंड में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के साथ आधिकारिक वार्ता से पहले ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान सहित दुनिया भर में छह बड़े युद्धों को रोकने के लिए कदम उठाने का श्रेय लिया। ट्रंप ने कहा कि हमारे बीच कई युद्धविराम चल रहे हैं। अगर मैं नहीं होता तो छह बड़े युद्ध चल रहे होते। भारत-पाकिस्तान के साथ लड़ रहा होता। उन्होंने कहा कि हमारे कई ऐसे हॉटस्पॉट हैं जहां युद्ध छिड़ा हुआ था। मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान एक बहुत बड़ा हॉटस्पॉट थे, क्योंकि वे दोनों परमाणु संपन्न देश हैं। 10 मई के बाद से ट्रंप ने कई मौकों पर अपने इस दावे को दोहराया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के समाधान में मदद की।
लखनऊ के लिए पहला मैच खेलने को तैयार अर्जुन तेंदुलकर
इंटरनेट बंद होने की आशंका के बीच बड़ी खबर: 100, 200, 500 के नए नोट बाजार में आने वाले!
IPL में आज बुमराह vs सूर्यवंशी, सीजन की सबसे बड़ी टक्कर
दलाल स्ट्रीट में गिरावट, फिर भी चमका सर्राफा बाजार; जानें सोना-चांदी के भाव
कोशिश करके देख लो”: पाकिस्तान की धमकी पर Rajnath Singh का सख्त संदेश
राघव चड्ढा का बीजेपी में शामिल होने की चर्चा, राज्यसभा सीट पर उठे सवाल
राहगीर युवक ने झोपड़ी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण का भंडाफोड़ किया, मुख्य आरोपी फरार
नासा का ऐतिहासिक आर्टेमिस-2 मिशन: 52 साल बाद इंसानों को चांद के करीब भेजा
ग्वालियर में प्रदूषण पर वार, जबलपुर मॉडल पर लगेंगे मिस्ट टावर
स्टेशनरी के नाम पर लूट नहीं चलेगी, स्कूलों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश