सतना में बदहाल व्यवस्था: कीचड़ से होकर शव को खाट पर ले जाना पड़ा पीएम के लिए
सतना। जहा एक ओर देश में डिजिटल इंडिया और विकसित भारत की बात होती है। वहीं, सतना जिले की हकीकत इन दावों को शर्मसार करती है। रैगांव विधानसभा अंतर्गत आने वाले पुरवा गांव की उसरहाई आदिवासी बस्ती में एक 17 वर्षीय नाबालिग की मौत के बाद जो दृश्य सामने आया, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया।
आशिकी कोल पुत्र महेश कोल खेत में बने एक कुएं में गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उसका शव वाहन तक नहीं पहुंच पाया, क्योंकि गांव तक जाने के लिए न तो कोई पक्की सड़क है, न ही कच्चा रास्ता वाहन चलाने लायक। कीचड़ और दलदल से भरे रास्ते ने शव ले जाने वाले वाहन को आधे रास्ते में रोक दिया। परिवार वालों ने मजबूरी में शव को चारपाई पर रखा और नंगे पांव, कीचड़ भरे रास्तों से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव तक लाए। आंखें नम थीं, पांव थक चुके थे, लेकिन न कोई सरकारी मदद, न कोई मूलभूत सुविधा, सिर्फ एक सवाल और गहरी चुप्पी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना कोठी प्रभारी गिरजा शंकर बाजपेई, जनपद सदस्य प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह और ग्राम पंचायत पुरवा के सरपंच पवन सिंह मोनू ने शव को डायल 100 की मदद से कोठी अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। लेकिन जब परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को वापस ला रहे थे, तो वहीं दुर्दशा दोबारा सामने आई, वाहन गांव से काफी पहले कीचड़ में फंस गया। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वर्षों से केवल वादे सुने हैं। नेता आते हैं और भाषण देते हैं। लेकिन, जब जरूरत होती है, कोई नहीं दिखता, हम आज भी नारकीय हालात में जी रहे हैं।
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत