ओवल टेस्ट में आकाश दीप का धमाका, पहली फिफ्टी के साथ पठान-अश्विन क्लब में एंट्री
नई दिल्ली : बतौर नाइटवॉचमैन बल्लेबाजी के लिए आए आकाश दीप ने ओवल टेस्ट में धमाल मचा दिया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांचवें टेस्ट मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह विदेशी धरती पर किसी टेस्ट सीरीज में 50 से ज्यादा रन और 10 विकेट हॉल हासिल करने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए।
यशस्वी-आकाश दीप के बीच 100+ रन की साझेदारी
दूसरे दिन साई सुदर्शन (11) के आउट होने के बाद आकाश दीप को बतौर नाइटवॉचमैन बल्लेबाजी के लिए भेजा। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह से निर्वाहन किया। शनिवार को आकाश दीप ने यशस्वी जायसवाल के साथ तीसरे विकेट के लिए 107 रनों की साझेदारी निभाई। इस दौरान आकाश दीप ने 70 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वह 94 गेंदों में 12 चौके की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। इस शानदार पारी के साथ युवा खिलाड़ी ने रिकॉर्ड्स की झड़ियां लगा दीं।
आकाश दीप ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
आकाश दीप तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए जिसने विदेशी टेस्ट सीरीज में 10 विकेट हॉल हासिल किए और 50 से ज्यादा रन बनाए। इस मामले में शीर्ष पर इरफान पठान हैं, जिन्होंने यह कारनामा 2005 में जिम्बाब्वे दौरे पर किया। रविचंद्रन अश्विन ने 2015 में श्रीलंका दौरे पर ऐसा किया। इसके बाद अश्विन ने यह कारनामा 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर किया। अब आकाश दीप ने भी यह उपलब्धि हासिल कर ली। इसके अलावा आकाश दीप पहले भारतीय नाइटवॉचमैन बने हैं जिन्होंने 50 से अधिक रन बनाए हैं, इससे पहले अमित मिश्रा ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर 84 रन बनाए थे।
राशिफल 24 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने