नालासोपारा: तुंगारेश्वर महादेव मंदिर में भव्य भजन संध्या एवं भंडारा संपन्न हजारों भक्तों की उपस्थिति, देशभर से पहुंचे 200 से अधिक कलाकार
नालासोपारा पूर्व स्थित दुबे इस्टेट परिवार एवं परिसर के दुकानदारों द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के अंतिम रविवार, 3 अगस्त सायंकाल से 4 अगस्त सोमवार प्रातः तक तुंगारेश्वर महादेव मंदिर में भव्य भजन संध्या एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता श्री अमित ओमप्रकाश दुबे ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत सायं 6 बजे रामधुन (हरे राम हरे राम...) के सामूहिक गायन से हुई, जो पूरे साज-बाज के साथ रात 9 बजे तक अखंड रूप में चला। इसके बाद देर रात तक भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें देश की विभिन्न भाषाओं में भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम सोमवार सुबह 8 बजे तक चला, इस दौरान मंदिर परिसर में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

इस आयोजन में मुंबई एवं देशभर से 200 से अधिक म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकारों ने स्वेच्छा से भाग लेकर भगवान शिव की भक्ति में स्वरांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया देश के ख्यातिप्राप्त संतों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने, जिनमें आद्या शंकराचार्य जगद्गुरु त्रिकाल भवन्ता सरस्वती जी माता, सत्समाज सदमार्गी अखाड़ा के श्री सुबोधानंद जी महाराज, एवं राजपूताना परिवार के संस्थापक ददन सिंह जी प्रमुख रहे।

साथ ही म्यूजिक इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कलाकार जैसे सुरेश आनंद ओझा, शिवेश मिश्रा, संजय तिवारी सफल, मुकेश त्रिपाठी, दीपक सुहाना, अंकिता दुबे, रागिनी प्रजापति, प्रकाश वैश्य, रामानुज पाठक, सुशील कनोजिया आदि ने शानदार भजनों की प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम के समापन पर अमित ओमप्रकाश दुबे ने सभी श्रद्धालुओं, संतों, कलाकारों और दुकानदारों का आभार प्रकट करते हुए उनका यथोचित सम्मान किया। उन्होंने सभी के साथ भगवान तुंगारेश्वर महादेव का जलाभिषेक भी किया।
इस भक्ति महोत्सव ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि श्रावण मास में भक्तिभाव, संगीत और सेवा की त्रिवेणी कैसे एक दिव्य वातावरण का निर्माण करती है।
राशिफल 25 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
तेंदूपत्ता संग्राहकों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की ओर छत्तीसगढ़
सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधानः सौर सुजला योजना का सोलर पंप चालू होने से लौटी किसान के खेतों की रौनक
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण