जिग्नेश मेवाणी ने की 'धड़क 2' की तारीफ, बताया क्यों है यह फिल्म ज़रूर देखने लायक
अहमदाबाद: बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी और सिद्धांत चतुर्वेदी की लेटेस्ट फिल्म धड़क 2 सिनेमाघरों में चल रही है, लेकिन फिल्म को दर्शकों को उतना प्यार नहीं मिला है। जिसकी उम्मीद की गई थी। इस बीच गुजरात कांग्रेस के फायरब्रांड नेता जिग्नेश मेवाणी ने एक्स पर पोस्ट करके धड़क 2 मूवी सभी से देखने की अपील की है। धड़क 2 मूवी तमिल फिल्म परियेरुम पेरुमल के रीमेक है। धड़क 2 पांचवें दिन तक दुनियाभर में दुनियाभर में 16 करोड़ का बिजनेस किया है। धड़क 2 के कलेक्शन में अजय देवगन की फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' के आने के बाद कजेक्शन गिरने की आशंका है।
मेवाणी बोले-मस्ट वॉच
गुजरात के वडनगर से कांग्रेस के विधायक जिग्नेश मेवाणी ने धड़क 2 मूवी की काफी तारीफ की है। मेवाणी ने धड़क 2 के पोस्टर के साथ एक्स पर लिखा है कि धड़क 2 : ज़रूर देखें...मैंने सुना है कि धड़क 2 वाकई बहुत अच्छी है और एक दुर्लभ व्यावसायिक हिंदी फिल्म है जिसमें एक दलित किरदार और दलित राजनीति केंद्र में है। थिएटर में देखने का बेसब्री से इंतज़ार है। इतनी शानदार फिल्म बनाने में शामिल सभी टीम के सदस्यों पर गर्व है। मेवाणी ने फिल्म का ट्रेलर का लिंक भी साझा किया है।
आलोचकों को पसंद आई
फिल्म धड़क 2 को रिलीज के साथ दर्शकों और क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।मुंबई और दिल्ली जैसे बड़े शहरों में ऑक्यूपेंसी रेट भी कम रहा। इसके चलते यह फिल्म दर्शकों की बड़ी संख्या को अपनी तरफ नहीं खींच पाई। धड़क 2 बतौर डायरेक्टर शाजिया इकबाल की पहली है। उन्होंने ही फिल्म का कहानी भी लिखी है। फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस, जी स्टूडियो और क्लाउड 9 पिक्चर्स के बैनर तले बनाया गया है। ये 2018 में आई फिल्म धड़क का सीक्वल है और तमिल फिल्म परियेरुम पेरुमल (2018) का रीमेक है। जिग्नेश मेवाणी भले की गुजरात कांग्रेस के विधायक है लेकिन उनकी दलित नेता छवि काफी बड़ी है। वे दलितों के साथ होने वाली घटनाओं को सालों से उठा रहे हैं। मेवाणी अभी अविवाहित हैं।
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है
ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पर उठे सवाल, रोहित पवार ने लगाया पेपर लीक का आरोप
कैथल में ठगों का नया खेल, 7 महिलाओं को बेहोश कर गहने लेकर फरार
CJP का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- छात्रों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत रोको
धरती का खिसकना आया सामने, NISAR सैटेलाइट ने खोली वेनेजुएला भूकंप की परतें