मां बनी मोहब्बत की दीवानी, बच्चों वाले आशिक संग घर छोड़ हुई फरार
पूर्णिया : पूर्णिया में एक बच्चे की मां शादीशुदा प्रेमी संग फरार हो गई। दोनों के बीच पिछले 1 साल से अफेयर चल रहा था। महिला की एक 15 साल की बेटी है, जबकि युवक के दो बच्चे भी हैं। पूरा मामला अमौर थाना क्षेत्र इलाके का है। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी हैं। दोनों एक ही मकान में बतौर किराएदार रहते थे। घटना 1 अगस्त की है। 6 दिन बाद भी महिला का कहीं कुछ पता नहीं चल सका है। पीड़ित चंदन कुमार मल्लिक कटिहार जिला के हसनगंज थाना के रामपुर कोशपाली गांव का रहने वाला है। वर्तमान में वह अमौर रेफरल अस्पताल का वार्ड अटेंडेंट है।
घटना को लेकर पीड़ित चंदन कुमार मल्लिक ने स्थानीय अमौर थाना में लिखित शिकायत दी है। पीड़ित ने पुलिस को दिए लिखित शिकायत में पड़ोसी अमित कुमार राय पर पत्नी को अपहरण करने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी देते हुए चंदन कुमार मल्लिक ने बताया कि वह मूल रूप से कटिहार का रहने वाला है। अमौर रेफरल अस्पताल में वार्ड अटेंडेंट के तौर पर नौकरी लगने के बाद से अमौर में किराए का मकान लेकर रह रहे थे। इसी मकान में उनका पड़ोसी अमित कुमार राय रह रहा था। उसकी पत्नी इसी अस्पताल में ANM के पद पर कार्यरत है।
पीड़ित चंदन कुमार मल्लिक का कहना है कि अमित कुमार राय और उसकी पत्नी के बीच पिछले एक साल से अफेयर चल रहा था। दोनों की जब नजदीकियां बढ़ी तब उन्हें इसके बारे में कुछ भी मालूम नहीं। बीते 1 अगस्त को जब वह रोजाना की तरह हॉस्पिटल से घर पहुंचे तो पत्नी घर से गायब थी। घर में सामान बिखड़े पड़े थे। उसकी साड़ी, 40 हजार रुपए और गहने गायब थे। इतने में ही पड़ोसी अमित कुमार राय की पत्नी अपने पति को ढूंढती हुई बाहर निकली। फोन लगाने पर पत्नी ने कहा कि वो अब घर नहीं आएगी, वो अमित से प्यार करती है। आगे उसी के साथ रहना। उसका पीछा करना बेकार है, जबकि अमित के मोबाइल पर कॉल करने पर उसका नंबर बंद आता रहा। इसके बाद उन्होंने पत्नी और अमित के बारे में जानकारी जुटाई। तब उन्हें दोनों के अफेयर का पता चला। पत्नी को भागे 6 दिन बीतने को है। काफी ढूंढने के बाद भी पत्नी का कुछ पता नहीं चल सका है। समूचे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय अमौर थाना में आवेदन देकर मामले की शिकायत की गई है।
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश