अमेरिका के सौर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे बस्तर के सौरभ मोतीवाला
जगदलपुर:
बस्तर के जगदलपुर निवासी सौरभ मोतीवाला अमेरिका में आयोजित Solar 2025 – Innovation for Universal Renewable Energy Access सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह आयोजन अमेरिका के कोलोराडो स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो, बोल्डर में हो रहा है, जिसमें दुनिया भर के वैज्ञानिक और उद्योग विशेषज्ञ नवीकरणीय ऊर्जा की नवीनतम तकनीकों, ऊर्जा भंडारण समाधानों और उन्हें बढ़ावा देने वाली नीतियों पर चर्चा कर रहे हैं।
ग्रीन वेडिंग की मिसाल
सौरभ ने अपने विवाह समारोह को पूरी तरह ईको-फ्रेंडली तरीके से आयोजित किया था। सजावट से लेकर खानपान तक, हर चीज़ में प्रकृति के अनुकूल सामग्री का इस्तेमाल किया गया। भोजन परोसने के लिए दोना-पत्तल का उपयोग किया गया और समारोह के बाद बचे कचरे का निपटान निगम के मानकों के अनुसार किया गया।
नेचर-फ्रेंडली घर
सौरभ ने बालाजी वार्ड में बनाए अपने पक्के मकान का निर्माण ईंट और अन्य पर्यावरण-अनुकूल सामग्री से किया है।
छत्तीसगढ़ के एकमात्र प्रतिभागी
अमेरिकन सोलर एनर्जी सोसाइटी के 54वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन में सौरभ छत्तीसगढ़ के एकमात्र प्रतिभागी हैं। उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से पीएचडी की है और वर्तमान में सौर ऊर्जा एवं ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में तकनीकी, आर्थिक और नीतिगत समाधान विकसित करने पर काम कर रहे हैं।
समानता और सस्टेनेबिलिटी का संदेश
सौरभ का कहना है कि नवीकरणीय ऊर्जा तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करना सिर्फ तकनीकी चुनौती नहीं, बल्कि सामाजिक-आर्थिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सम्मेलन में उनके शोध कार्य की खुलकर सराहना हुई और इसे भारत सहित विकासशील देशों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया गया।
राशिफल 27 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का त्वरित समाधान
सपनों को मिला कलेक्टर का साथ, द कलेक्टर्स-15 से शुरू हुई बदलाव की नई इबारत
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी राकेश कुमार कुशवाह ने ओपन इंडिया प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
प्रधानमंत्री मोदी ने सीधी जिले में बने 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का मन की बात में किया उल्लेख
युवाओं के नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को मिलेगा नया आयाम : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
जैविक खेती से एरिन भगत बनीं आत्मनिर्भर, प्राकृतिक कृषि से घटी खेती की लागत
अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस में भोपाल में "रन फॉर टाइगर का भव्य आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवाड़ी के नवीन संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन का किया लोकार्पण
बिहान योजना से मिली नई पहचान, पोषण सखी बन महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की बनीं संरक्षक