नालासोपारा में महाराष्ट्र एवं यूपी बिहार का सांस्कृतिक मनोमिलन
नालासोपारा : जनता पार्टी वसई विरार जिला एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमरजीत मिश्रा द्वारा संस्थापित सामाजिक-सांस्कृतिक संस्था अभियान के संयुक्त तत्वावधान में कल दही हंडी उत्सव एवं कजरी महोत्सव का भव्य कार्यक्रम नालासोपारा पूर्व में कैपिटल माॅल के सामने आयोजित हुआ. यह कार्यक्रम महाराष्ट्र एवं उत्तर भारत की संस्कृती एवं भाषाई मनोमिलन का एक उत्तम उदाहरण साबित हुआ. एक ओर महाराष्ट्र के पारंपरिक भव्य दही हंडी तथा उसी मंच से कजरी आदी अनेक उत्तर भारतीय लोकगीत तथा महाराष्ट्र के मराठी भाषा के लोकगीत एवं भावगीत इसका अनोखा संगम नालासोपारा में दिखाई दिया.कार्यक्रम में पालघर के सांसद डाॅ.हेमंत सावरा,नालासोपारा के विधायक राजन नाईक,वसई की विधायक स्नेहा दुबे पंडीत, वसई विरार जिला भाजपा अध्यक्षा प्रज्ञा पाटील,शिवसेना नेता नवीन दुबे, रामकला बिल्डर आशिष मिश्रा, आइकॉन हॉप्सिटल अरविंद सिंह और शशिकांत उपाध्याय आदि मान्यवरों ने सहभाग लेकर आयोजकों की सराहना करते हुए कृष्णभक्तों को तथा संगीतप्रेमीयों को शुभकामनाएँ दी. भाजपा नेता अमित ओमप्रकाश दुबे के साथ अभय कक्कड, शशिकांत दुबे, पवन सिंह, अरुण सिंह, अभिषेक सोनी, संस्कार शर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक महीने की अथक परिश्रम से इस कार्यक्रम कों सफल बनाया जिसमें हजारों गोविंदा एवं कृष्णभक्तों ने गोकुलाष्टमी उत्सव का आनंद लूटा.
लोकगायीका संजोली पांडेय ने इस कार्यक्रम में भोजपुरी के अश्लील गीतों की हांडी फोडी तथा सभी को पारंपरिक गीतों का संकल्प दिलाया।

मूसलाधार बारिश के बीच दही हांडी फोड़ते गोविंदाओं की टोली, अयोध्या की गायिका संजोली पांडेय के मुखारविंद से बरसती कजरी के संग भोजपुरी -मराठी के लोकगीत एवं भावगीत और दूसरी ओर कान्हा के खेल को देखने आये हज़ारों की संख्या में उत्साही लोगों की भीड़, इस कंक्रीट के जंगल में लोकसंगीत के माधुर्य की कहानी तो कह ही रहे थे, लेकिन साथ ही मायानगरी में सनातनी आस्था का प्रकटीकरण भी दिख रहा था। युवा भाजपा नेता अमित दुबे द्वारा कार्यक्रम से पहले टीशर्ट वितरण किया गयाl
अभियान पिछले ग्यारह दिनों से विभिन्न इलाक़ों में कजरी का आयोजन कर रही है। संजोली के भोजपुरी कजरी पर लोग खूब झूमे। लोगों ने यूपी से आई गायिका संजोली के गाये शुद्ध मराठी गीतों की भी खूब प्रशंसा की। मुंबई बीजेपी उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र ने मुंबई की दही हांडी उत्सव में भोजपुरी के कजरी गाने को एक भारत श्रेष्ठ भारत का उत्तम दृष्टांत बताया। युवा भाजपा नेता अमित दुबे ने कहा कि महाराष्ट्र में नालासोपारा को इसलिए याद किया जाएगा क्योंकि इसी भूमि से बुराई पर अच्छाई की जीत का सिलसिला शुरू होता है।

रविवार १७ अगस्त को शाम ५ बजे बांद्रा पश्चिम के रंग शारदा हॉल में अभियान के कजरी महोत्सव का समापन होगा। कजरी क्वीन संजोली पांडेय के संग अपनी ब्रह्मनन्दा पाटणकर लोकगीत प्रस्तुत करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के निमित्त एक नाटक भी प्रस्तुत किया जायेगा।

हवाई सफर में हड़कंप, दुबई-मुंबई इंडिगो फ्लाइट की राजकोट में इमरजेंसी लैंडिंग
'पंजाब को शिक्षा में नंबर 1 बनाया', केजरीवाल का भाजपा पर तीखा हमला, पेपर लीक पर भी दिया जवाब
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट