धनबाद में हाईप्रोफाइल लव मैरिज, शादी के बाद सुरक्षा को लेकर बढ़ी टेंशन
धनबाद: जोड़ापोखरा इलाके में रहने वाले एक भाजपा नेता की बेटी ने उसी इलाके में रहने वाले पवन केसरी नाम के एक युवक से प्रेम विवाह कर लिया इस घटना से दोनों परिवारों में तनाव है. वहीं इस मामले में लड़के की मां, आरती देवी, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उन्हें अपने बेटे की सुरक्षा को लेकर डर है, क्योंकि लड़की के पिता प्रभावशाली व्यक्ति हैं.
लड़के की मां आरती देवी लोदना बाजार में सब्जी मसाला बेचती हैं. बेटा पवन बजारों में इसकी सप्लाई करता है. दोनों दो साल से प्रेम करते थे.
यह पहली बार नहीं है जब दोनों ने शादी की है उन्होंने पिछले साल, 15 अप्रैल को भी वे घर से भागकर शादी कर चुके थे, लेकिन पुलिस की मदद से लड़की को उसके परिवारवाले वापस ले आए थे. इस बार, दोनों ने मंगलवार को एक मंदिर में दोबारा शादी कर ली और सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी अपलोड किया, जिसमें लड़की ने खुद को बालिग बताया. वे दोनों पिछले छह दिनों से लापता हैं और उनके कोलकाता में होने की बात कही जा रही है.
वहीं इस मामले में जोड़ापोखरा थाने के पुलिस निरीक्षक, उदय कुमार गुप्ता, ने बताया कि वे दोनों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि लड़का और लड़की दोनों बालिग हैं, इसलिए पुलिस इस मामले में कोई और कार्रवाई नहीं कर सकती.
राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- पीओके के अलावा किसी मुद्दे पर नहीं होगी बात
फर्जी रोमन थिएटर का 10 साल तक चलता रहा खेल, हजारों रुपये वसूलने के बाद ऐसे खुली पोल
विश्व कप में भारतीय निशानेबाजों का जलवा, ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण, मनु भाकर को कांस्य
'हमने मिठाई तक छोड़ दी...' भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता ने बताया मेडल का मंत्र
जयराम रमेश के बयान पर पलटवार, धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं
मध्य प्रदेश के किसानों के खाते में पहुंचे ₹3300 करोड़, CM मोहन यादव ने खंडवा से दी बड़ी सौगात
राजकोट एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से मुंबई जा रही थी फ्लाइट
युद्ध से बातचीत की ओर बढ़े कदम, ईरान ने हमले रोके, सीजफायर पर जोर
छात्रों पर कार्रवाई को लेकर संसद में हंगामा, गृह मंत्री से इस्तीफे नहीं बल्कि माफी की मांग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का वार, कहा- जनता सच पहचानती है