‘जयचंद’ टिप्पणी से मचा बवाल, कोर्ट ने देवकी नंदन ठाकुर को भेजा समन
आगरा : मानहानि के आरोप में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के विरुद्ध परिवाद कोर्ट में सोमवार को सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की है।
अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के विरुद्ध परिवाद प्रस्तुत कर आरोप लगाया था कि तीन दिसंबर 2024 को कथावाचक ने वाराणसी में कथा के दौरान भारत विभाजन व कश्मीरी ब्राह्मणों के नरसंहार के लिए जयचंदों को दोषी बताया। इससे प्रार्थी को अत्यधिक मानसिक आघात पहुंचा। सुनवाई के बाद न्यायालय ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के अधीन वादी अधिवक्ता के बयान के लिए 25 सितंबर की तिथि तय की है।
दृष्टि संस्थान के प्रबंधक के मामले में सुनवाई 25 सितंबर को
दृष्टि संस्थान के प्रबंधक के विरुद्ध मानहानि के मामले में सोमवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 25 सितंबर की तिथि दी है। अधिवक्ता अजय प्रताप सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ता एसपी सिंह सिकरवार व नरेश सिकरवार के माध्यम से दाखिल परिवाद में आरोप लगाया था कि 14 जुलाई 25 को वायरल वीडियो में निदेशक ने अधिवक्ताओं के लिए अपमानजनक शब्द बोले। मामला कोर्ट तक पहुंचा था।
विजय थलापति के बाद अब धनुष? वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
शिवकुमार के बयान पर बीजेपी आक्रामक, पेपर लीक मुद्दे पर शुरू हुआ नया विवाद
रिलीज से पहले बदला प्लान, पंकज त्रिपाठी की फिल्म पर निर्देशक अमित राय का बड़ा बयान
मूंग खरीदी को लेकर छिड़ा लेटर वॉर, केंद्र-एमपी सरकार के बीच बढ़ी तकरार
शताब्दीपुरम में अतिक्रमण हटाने पहुंचा JDA, विधायक के आने से मचा हंगामा; अध्यक्ष ने दिया बयान
4 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के रिटायरमेंट से वन विभाग में बढ़ेगी अधिकारियों की कमी
संसद में एंटी पेपर लीक बिल के बीच राहुल गांधी का वार, मोदी सरकार के लिए बढ़ी चुनौती
जिम्बाब्वे में जीत के बाद अब नई चुनौती, जानिए दिसंबर तक टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
रामगढ़ ताल में बोट हादसे से सनसनी, दो नावों की टक्कर में एक पर्यटक की मौत